कृषि मंत्री आगरा के साथ लगते कई जाट बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों के गांव में कर रहे हैं भाजपा की नीतियों का प्रचार
उत्तर प्रदेश की निवर्तमान भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित करके अंतोदय की भावना से गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का पहुंचाया फायदा : कृषि मंत्री जेपी दलाल

लोहारू/सिवानी मंडी, 30 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल की राजनैतिक कार्य कुशलता व अनुभव को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आगरा के साथ लगते कई जाट बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में कृषि मंत्री की ड्यूटी लगाई गई है। इन विधानसभा क्षेत्रों के गांवो में कृषि मंत्री भाजपा की केंद्र, उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार कर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे है।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत पुनः पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आमजन में बड़ा उत्साह है। उत्तर प्रदेश की निवर्तमान भाजपा सरकार ने अंतोदय की भावना से कार्य करके प्रदेश में गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का फायदा पहुंचाया है। वही प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। इसीलिए आमजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आस्था और विश्वास उत्साह है। पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और दोबारा आमजन, युवाओं ,किसानों व गरीबों के हित में अनेक योजनाओं द्वारा उनके जीवन स्तर को खुशहाल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कानून का राज रहेगा। अंतोदय की भावना से सरकार काम करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करके आमजन को के जीवन को खुशहाल किया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कई विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का दौरा कर आम लोगों से रूबरू होकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार कर रहें है।

error: Content is protected !!