गणतंत्र दिवस पर भी……आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन हड़ताल पर, प्रश्न प्रजातंत्र पर !

गुड़गांव जिले की हेल्पर बहन दर्शना देवी के मृत्यु का शोक प्रस्ताव भी रखा गया सभी आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर ने उसकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

गुडगांव 26 जनवरी 2022 – आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल आज 50 वे दिन में प्रवेश कर गई आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल की अध्यक्षता ब्लॉक सचिव फरुखनगर सरिता की अध्यक्षता में किया गया और मंच संचालन सरस्वती ने किया हर रोज दिन की तरह आज भी डीसी ऑफिस पर सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर इकट्ठे हुई सभी बहनों को 73 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई.

आज की हड़ताल को समर्थन करने पहुंचे सीटू के जिला अध्यक्ष कंवर लाल यादव उन्होंने अपने संबोधन में कहा सरकार इनकी मांगों को पूरा करें अन्यथा हर विभाग का कर्मचारी इनके आंदोलन का समर्थन करेगा और सड़कों पर उतरेगा आज के हड़ताल में अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा की राजगुरु सुखदेव शहीद भगत सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस महात्मा गांधी जैसे शहीदों ने अपने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं जिस तरह अंग्रेजों को भगाने में इन शहीद साथियों का अहम भूमिका थी इसी तरह आज की जो हिटलर साई सरकार है उसको भी यह नारी शक्ति मुंहतोड़ जवाब देगी या तो इनकी मांगों को पूरा किया जाए नहीं तो सरकार को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा .

हड़ताल में शोक प्रस्ताव भी रखा गया जिसमें हमारी गुड़गांव जिले की हेल्पर बहन दर्शना देवी के मृत्यु का शोक प्रस्ताव भी रखा गया सभी आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर ने उसकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और उस बहन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई आज की हड़ताल को संबोधित करने पहुंचे जिले की सभी ब्लॉक के पदाधिकारी रानी कमलेश केला रुचिका गीता मुकेश सुशीला सीमा सरोज मीना सभी ने अपने अपने विचार रखे

You May Have Missed

error: Content is protected !!