भाजपा ने सुभाषमयी किया हरियाणा

-कहीं जोशिले नारों, कहीं भावुक मन और कहीं आजाद हिंद फौज के तरानों से सुभाष बाबू को किया नमन
-7800 स्थानों पर 6 लाख लोगों नेताजी को दी पुष्पांजलि एवं भावांजलि।
आजादी के आंदोलन का संपूर्ण बलिदानी इतिहास उजागर करेंगे : धनखड़
— इजरायल के होलोकॉस्ट म्यूजियम की तर्ज पर हरियाणा में शहीदी स्मारक बनाने की मांग
— हरियाणा के हर गांव -हर वार्ड में गूंजे जयहिंद बोस के नारे,शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
— बहादुरगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ और पंचकूला विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बोले जय हिंद बोस

चंडीगढ़, 2& जनवरी। आज पूरा हरियाणा आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद बोस को अपनी भावांजलि देने उमड़ पड़ा। 7800 स्थानों पर 75 – 75 की संख्या में लगभग 6 लाख से भी अधिक लोगों ने नेता जी की याद में आजाद हिंद फौज के तराने गाये। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी की 125वीं जयंती पर पूरे प्रदेश को सुभाषमयी बना दिया। कहीं जोशिले नारों, कहीं भावुक मन और कहीं आजाद हिंद फौज के तरानों से सुभाष बाबू को नमन किया गया।

बहादुरगढ़ में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन का संपूर्ण इतिहास उजागर करने का वक्त आ गया है। कांग्रेस की सरकारों ने 1857 का आंदोलन, क्रांतिकारियों और आजाद हिंद फौज के बलिदान को छिपाया और केवल कांग्रेस के योगदान को प्रमुखता से आगे बढ़ाया। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आजादी के आंदोलन में भागीदार सभी बलिदानियों की गौरवगाथा पब्लिक डोमेन में आनी चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए जय हिंद बोस बोलकर नेताजी को सैल्यूट भी किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर जार्ज पंचम की जगह नेता जी की प्रतिमा स्थापित होना इस बात का प्रतीक है कि प्रत्येक बलिदानी की गौरवगाथा पब्लिक डोमेन में लाई जाएगी। इसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जुटा हुआ है। बहादुरगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने वार्ड &0 में नेता जी प्रतिमा का अनावरण किया और तिरंगा फहराकर जय हिंद बोस के नारे लगाए। उन्होंने कार्यक्रम शहीद के परिजनों का सम्मान किया।

— हर गांव -हर वार्ड में गूंजा जय हिंद बोस का नारा
धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष नेता जी 125 वीं जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आज नया इतिहास रचने का काम किया है। प्रदेश भर में 7800 स्थानों पर छह लाख से ज्यादा लोगों ने जय हिंद बोस के नारे लगाए गए। तिरंगा फहराया, आजाद हिंद फौज के तराने गाए। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। हरियाणा बोलेगा जयहिंद बोस कार्यक्रम में बूथ पालक से प्रदेश स्तर के नेता भागीदार बने। आज के कार्यक्रम से हम युवा पीढ़ी को यह संदेश देने में सफल हुए हैं कि आजादी के बलिदान का इतिहास हमें याद रखना होगा। लाखों बलिदानियों ने अपना वर्तमान का त्याग कर हमारा भविष्य सुनहरा बनाने का काम किया है।

— इजरायल के होलोकॉस्ट म्यूजियम की तर्ज पर हरियाणा में शहीदी स्मारक बनाने की मांग
धनखड़ ने कहा कि आजादी के बाद देश के विभाजन की पीड़ा बड़ी त्रासदी लेकर आई थी। डेढ़ करोड़ लोग बेघर हुए , दस लाख लोग अकाल मौत का ग्रास बने, दस हजार से ज्यादा बहिनों ने अमानवीय पीड़ा सही। इस त्रासदी के जिम्मेदार कौन हैं। शहीद भगत सिंह का गांव पाकिस्तान को क्यों दिया गया। यह युवा पीढ़ी को पता होना चाहिए। विभाजन के दौरान जिन्होने कुर्बानी दी उनकी याद में इजरायल की तर्ज पर होलोकॉस्ट म्यूजियम बनना चाहिए। हमने सरकार से ऐसी मांग की है।

धनखड़ ने बताया कि पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,सांसद रत्नलाल कटारिया,यमुनानगर में शिक्षा मंत्री कवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम। अम्बाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधायक असीम गोयल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा । कुरुक्षेत्र में सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, शाहाबाद में पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, पेहवा में खेल मंत्री संदीप सिंह और पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी ने जयहिंद बोस बोला।

उन्होंने बताया कि करनाल में विधायक रामकुमार कश्यप , मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनद। जींद में विधायक कृष्ण मिड्डा , जिला अध्यक्ष राजू मोर, हिसार में स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, विधायक विनोद भयाना, राÓय सभा सांसद जनरल. डी पी वत्स ने जयहिंद बोस बोला। कैथल में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा , विधायक लीलाराम , पानीपत में प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज ने जय हिंद बोस के नारे लगाए। भिवानी में कृषि मंत्री जे पी दलाल ,विधायक घनश्याम सर्राफ,प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ,रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,फरीदाबाद में केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा , विधायक नरेद्र गुप्ता , मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार अजय गौड, विधयक राजेश नागर। गुरूग्राम में विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री राव नरबीर,प्रदेश उपाध्यक्ष जी एल शर्मा सहित अन्य नेताओं व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने नया रिकार्ड कायम किया है। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी मारकंडा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा ने पंचकुला के सेक्टर 19 के वार्ड नंबर 8, सुमित हुड्डा ने रोहतक के गांव जसिया में नेताजी को भावांजलि अर्पित की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!