कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता का भाजपा संगठन की ओर से उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने किया स्वागत

  गुरुग्राम डॉक्टर कमल गुप्ता की जन्म भूमि है इस नाते गुरुग्राम ने मंत्री बनने के बाद पहली दफा अपने बेटे का स्वागत किया है।

गुरुग्राम। प्रदेश सरकार के नए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता का मंत्री बनने के बाद पहली बार गुरुग्राम पहुंचने पर हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कमल गुप्ता के पहुंचने उपरांत भाजपा संगठन की ओर से उपाध्यक्ष के तौर पर जीएल शर्मा ने उनकी आगवानी की। स्वागत करते हुए दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता देखने को मिली। जीएल ने कहा कि डॉक्टर कमल गुप्ता का गुरुग्राम से पुराना नाता है। गुरुग्राम उनकी जन्म भूमि है। इस नाते गुरुग्राम ने मंत्री बनने के बाद पहली दफा अपने बेटे का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को लेकर डॉक्टर कमल गुप्ता की जिम्मेदारी प्रदेश के अन्य जिलों से ज्यादा है। उन्होंने विश्वास जताया निश्चित ही डॉक्टर कमल गुप्ता शहरी स्थानीय निकाय विभाग में बेहतर कार्य करेंगे।

Previous post

चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव को पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

Next post

कांग्रेस पर स्वतत्रंता सेनानियो से धोखा का आरोप, पूरे देश व स्वतत्रंता सेनानियो के साथ क्रूर मजाक : विद्रोही

You May Have Missed

error: Content is protected !!