जल्द शुरु होगा निर्माण कार्य : राजदीप फौगाट

उपमुख्यमंत्री व विधायक नैना चौटाला के नेतृत्व में विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है जिला दादरी : राजदीप फौगाट 

दादरी के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध, नहीं रहेगा धन का अभाव : राजदीप फौगाट

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 07 जनवरी, दादरी के पुर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने बताया कि दादरी शहर के प्रेम नगर क्षेत्र की विभिन्न कच्ची गलियों के निर्माण के लिए 47 लाख 76 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही गलियों का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा। जिससे यहां रहने वाले लोंगो को सहुलियत होंगी।

विभिन्न विभागों द्वारा दादरी शहर के विकास के लिए बड़ी योजनाएं बनाई जा रही है। आने वाले समय में निश्चित तौर पर चरखी दादरी आधुनिक शहरों की तर्ज पर विकसित होगा। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि प्रेम नगर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा नगर परिषद अधिकृत क्षेत्र से बाहर है। यह क्षेत्र ग्राम पंचायत ढ़ाणी फौगाट के अंतर्गत पड़ता है। जिस कारण वार्ड की बहुत सी गलियां अभी तक कच्ची हैं। जिससे यहां रहने वाले लोंगो को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय में तो घर से बाहर निकलना ही बहुत कठिन कार्य हो जाता है। पिछ्ले दिनों प्रेम नगर वासियों के बुलावे पर उन्होंने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया और वार्डवासियों की परेशानियों का समझा था।

चेयरमैन राजदीप फौगाट ने कहा कि लोगों की जायज मांग को देखते वार्ड की विभिन्न कच्ची गलियों का निर्माण करवाने के लिए प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला से अनुरोध किया गया और गली निर्माण के लिए आवश्यक बजट कि मांग की गई। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने वार्ड वासियों की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया और बड़ी राहत देते हुए प्रदेश सरकार से 47 लाख 76 की ग्रांट को स्वीकृति प्रदान करवा दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेम नगर क्षेत्र की कच्ची गलियों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। पुर्व विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी क्षेत्र के विकास के लिए वह सदैव तत्पर और प्रयासरत है।

error: Content is protected !!