किसान आंदोलन से पूरे देश में सामाजिक भाईचारा हुआ मज़बूत-चौधरी संतोख सिंह

किसान योद्धाओं का किया गया सम्मान

गुरुग्राम। 02 जनवरी 2022 – राष्ट्रीय किसान संगठन द्वारा आयोजित किए गए किसान योद्धाओं के सम्मान समारोह में बोलते हुए संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन से पूरे देश में सामाजिक भाईचारा मज़बूत हुआ है।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से पूरे देश के किसान समाज में जागृति आयी है।

उन्होंने कहा कि देश की 90 प्रतिशत जनता किसान और मज़दूर है।उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठनों ने साथ मिलकर पूरे देश के किसान मज़दूरों को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश का किसान मज़दूर जागृत हो जाएगा, उस दिन किसान का बेटा प्रधानमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन किसान का बेटा प्रधानमंत्री होगा उस दिन कोई आंदोलन करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

राष्ट्रीय किसान संगठन ने डबवाली में किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले किसान योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया था।इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा के अध्यक्ष जसबीर सिंह भाटी ने सभी किसान नेताओं का किसान योद्धाओं के सम्मान समारोह में पहुँचने पर धन्यवाद किया।इस अवसर पर सभी किसान योद्धाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर किसान नेता जसबीर सिंह भाटी,विरेन्द्र हुड्डा,रणजीत सिंह राजू,नवनीत रोजखेडा,जरनैल सिंह,गुरनाम सिंह जब्बर तथा अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!