गुरूग्राम। कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करके बडी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को ए ओ ह्युम द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई। पार्टी का प्रमुख उद्देश्य देश का आजाद कराना, देश के अन्दर धर्म, वंश एवं प्रांत सम्बन्धी विवादों को खत्म कर राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री जैसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने कांग्रेस के झंडे तले देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के रहे, जिनके राज में सुई से लेकर जहाज तक देश में ही बनने लगे। हरित क्रांति को भी लाने वाले पं जी ही थे।

हरियाणा कांग्रेस व्यापार सैल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज डावर ने बताया कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने बैंकों का राष्ट्रीय करण किया, जिससे देश की प्रगति को एक नई दिशा मिली। इसी तरह प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भी देश के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसी कडी को आगे बढाते हुए आदरणीय सोनिया गांधी जी व आदरणीय राहुल गांधी जी ने पार्टी को आगे बढाया। राहुल जी ने सदैव ही जनहित के कार्य किए हैं। राहुल जी किसान भाईयों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए। अब कोई भी किसान भाईयों की जमीन पर आंख उठाकर नही देख सकता। आने वाले समय में देश की बागडोर राहुल जी संभालेगें और इसी तरफ आगे भी जनता के हित में कार्य करेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ चेयरमैन पंकज डावर, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी, प्रदीप सिंह जैलदार, जगमोहन यादव सिकंदरपुर, हरपाल सिंह तंवर, ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष लाल सिंह यादव, राजेश यादव बादशाहपुर, वर्धन यादव बादशाहपुर, एडवोकेट अशोक टांक, कुलदीप कटारिया, मीनु शर्मा, अमित कोचर, भारत मदान, प्रवेश मानेसर, पी एल कटारिया, नरेश वशिष्ठ, मोहन सिंह, जितेंद्र बेरवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रशमी शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेश यादव, प्रदेश सचिव डा. रेखा यादव, रेखा शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!