-रविवार को  रेजीडेंसी ग्रीन सेक्टर-46 में लगा मिलेट्स फूड फेस्टिवल
-नवकल्प फाउंडेशन ने खेती विरासत मिशन व रेजीडेंसी ग्रीन आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर किया आयोजन

गुरुग्राम। रविवार को यहां  रेजीडेंसी ग्रीन सेक्टर-46 में लगाए गए मिलेट्स फूड फेस्टिवल में पहुंचे लोगों को आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए फूड पर फोकस किया गया। भारतीय संस्कृति के पौराणिक खाद्य पदार्थ मिलेट्स के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को भी मिलेट्स फूड फेस्टिवल का नाम दिया गया। नवकल्प फाउंडेशन ने खेती विरासत मिशन व रेजीडेंसी ग्रीन आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर इस भव्य और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आगाज किया।

कार्यक्रम में जहां अंतरराष्ट्रीय शेफ मेघना शुक्ला ने मिलेट्स फूड पर लाइव कुकिंग वर्कशाप करके लोगों को इनके बारे में विस्तार से बताया। वहां बनाए गए मिलेट्स फूड का लोगों ने आनंद लिया। श्रीमती शुक्ला ने मिलेट्स फूड को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। आयुर्वेदाचार्य डा. सुनील आर्य ने कहा कि मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया डा. खादर बली मैसूर की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का आयोजन जनहित के लिए किया जा रहा है। मिलेट्स फूड पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समय के साथ हमने इन्हें दरकिनार कर दिया। हमारे खाद्य पदार्थों में ऐसी वस्तुएं शामिल हो गई हैं, जिनसे सिवाय हमारे शरीर को नुकसान के और कुछ नहीं हो रहा। हमारे वर्तमान खाने से हम अनेक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मिलेट्स फूड पर हमने सोचना बंद कर दिया है। या फिर हम जानते ही नहीं। उन्होंने कहा कि मिलेट्स फूड पर अब विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके प्रति जनता में जागरुकता लाई जाएगी। हमारी आने वाली पीढिय़ां जो फास्ट फूड के प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं उन्हें आज मिलेट्स फूड की जानकारी देकर उन्हें इसके प्रति आकर्षित करना जरूरी है। यह फूड 300 साल पहले तक खाया जाता था। जिससे लोग बीमारियों से बचे रहते थे। इस अवसर पर मेडिटेशन कम्युनिकेटर उमा यादव ने दिमागी व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग एवं मेडिटेशन के बारे में बताया।

डा. अशोक गुप्ता ने कहा कि मिलेट्स फूड कम पानी में पैदा किया जा सकता है। इसमें पूरी प्रोटीन होता है। बीमारियां से यह बचाता है। हमें इसका महत्व समझना होगा। हमें अपनी सेहत की खातिर मिलेट्स फूड को अपनाना होगा।

अतिथि निगम पार्षद कुलदीप यादव ने कहा कि यहां लगाए गए मिलेट्स फूड फेस्टिवल में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। ऐसे कार्यक्रमों की हमें सबसे अधिक जरूरत है। जन-जन तक मिलेट्स फूड का महत्व पहुंचाने को भविष्य में भी ऐसे आयोजन होने चाहिए। हम अपनी पीढिय़ों को फास्ट फूड के जाल से निकालकर मिलेट्स फूड की तरफ लाएं, ताकि उनकी जीवन अच्छा रहे। रेजिडेंसी ग्रीन के अध्यक्ष नरेंद्र यादव व प्रमुख समाजसेवी दिनेश नागपाल सहित आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि बेशक यह आयोजन एक दिन का रहा, लेकिन यह वर्षों के लिए एक सीख दे गया है कि हमें अब सेहत की खातिर अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। हमारा जीवन तनाव से भरा हुआ है। इसका बड़ा कारण हमारा खान-पान भी है। क्योंकि हम हेल्दी खाने की बजाय ऐसा खाना पसंद करते हैं जो हमारी सेहत के लिए सही नहीं होता।

इस अवसर पर रेजीडेंसी ग्रीन्स के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, अनूप सक्सेना, नवकल्प बिजेंद्र सैनी, नवकल्प के उपाध्यक्ष रजनीश चड्ढा, नवकल्प की कला एवं संस्कृति कल्प की संयोजिका मिनाक्षी सक्सेना, खेती विरासत मिशन से अनीता काछी, विवेक चोपड़ा, दिनेश मलिक, लता रामास्वामी, रेखा रहेजा के अलावा दिनेश नागपाल, बीएल वधवा, जितेंद्र बोकन, जितेंद्र संधू, विनोद बापना, राजीव खेड़ा, आरपी तिवारी, प्रमोद यादव, सचिन गुप्ता, रामजीलाल पाहवा, डा. एमडी शर्मा, रविंद्र माहेश्वरी, हिर्देश समेत काफी संख्या में अतिथियों ने शिरकत की। 

error: Content is protected !!