पंजाब चुनाव में विजय के सूत्रधार बनेंगे हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता : ओमप्रकाश धनखड़

–    पंजाब चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने लगाई हरियाणा के कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां
–    हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रमुख संजय शर्मा के नेतृत्व में करेंगे प्रचार
–    भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य और प्रदेश सह प्रवक्ता सुदेश कटारिया को अहम जिम्मेदारी
–    आठ जिलों की तीस विधानसभाओं में मिला प्रचार का जिम्मा

हांसी , 22 दिसम्बर । मनमोहन शर्मा 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पंजाबी सूबे में तीस विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के नाते भेजा है। भाजपा के संगठन के लिहाज से 11 जिले और प्रशासनिक दृष्टि से 8 जिलों में हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में कमल का फूल खिलकर सत्ता में आए, इस लक्ष्य को लेकर हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा के कार्यकर्ता काम करेंगे । डॉ संजय शर्मा के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य और प्रदेश सह प्रवक्ता सुदेश कटारिया को सहयोगी के नाते  लगाया गया है l इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा का संगठन और चुनाव प्रबंधन दूसरे राजनीतिक दलों के मुकाबले बहुत ही बारीक तरीके से काम करता है । तभी तो चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब को चार भागों में बांटकर अलग अलग राज्यों के कार्यकर्ताओं को काम सौंपा है l  

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अतीत में भाजपा अकाली दल के साथ गठबंधन में होते हुए केवल 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी l अब पहली बार भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ेगी l पंजाब भाजपा के कार्यकर्ता इस बार के चुनाव को लेकर खासा उत्साह में है l 

 उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से पंजाब एवं हरियाणा के कार्यकर्ताओं की दो बैठकें हो चुकी है l हरियाणा के कार्यकर्ता दिए गए स्थान के अनुसार वहां के बूथों पर प्रबंधन के काम में जुट गए है l उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत मन्त्र पर काम करते हुए भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत किया, उसी तरह पंजाब में भी चुनाव में जीत के लिए “बूथ जीता-चुनाव जीता” के मन्त्र पर काम होगा l इसमें कोई संदेह नहीं, अबकी बार पंजाब चुनाव में भाजपा की जीत के सूत्रधार के रूप में हरियाणा भाजपा का कार्यकर्ता रहेगा l   

धनखड़ ने बताया कि पंजाब में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के तुरंत बाद केंद्र और हरियाणा के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को भी इन्ही तीस विधानसभाओं में जिम्मेदारियों दी जायेंगी l 

फ़िलहाल प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, मीना परमार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वरिन्द्र गर्ग, दीपक शर्मा, जगमोहन आनंद, डॉ बलवान सिंह, पूर्व चेयरमैन हरपाल चीका, पूर्व विधायक वेद नारंग, पूर्व चेयरमैन अमीरचंद मेहता, नक्षोम चौधरी,रेनू शर्मा,पूर्व विधायक बलकौर सिंह,गुरुदेव राही, प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश, पूर्व चेयरमैन रविन्द्र बालियाण, सुखविंदर सिंह बराड, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, मंदीप मलिक,नेहा धवन,अशोक सुखीजा, नरिंद्रपाल लुबाना, भाजपा नेत्री बन्तो कटारिया, कृष्ण ढुल, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन अत्रे, लोकेश नागरू, भाजपा नेता अमरनाथ सौदा, भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोग, समेत कुल पांच दर्जन नेताओं ने अपनी विधानसभाओं में पहुंचकर काम शुरू कर दिया है l    

पंजाब के इन जिलों की बागड़ोर संभालेगे हरियाणा भाजपा के ये नेता  

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं पंजाब चुनाव में  हरियाणा के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे डॉ संजय शर्मा ने बताया कि संगठन के लिहाज से पंजाब के 8 प्रशासनिक जिलों को 11 जिलों में विभाजित किया हुआ है, इस दृष्टि से  11 जिलों में हरियाणा के 11 नेताओं की ड्यूटी जिले के प्रमुख के नाते लगी है l कपूरथला जिले में श्यामलाल बंसल, मोहाली जिले में धुमनसिंह किरमच, मलेरकोटला जिले में रवि तारावली,मनसा में देवकुमार शर्मा, लुधियाणा ग्रामीण में तरुण भंडारी, जगराओं में यशपाल ठाकुर, पटियाला रूरल -1 में विधायक असीम गोयल, पटियाला रूरल -2 में धर्मवीर नांदल, पटियाला अर्बन में विशाल सेठ, संगरूर -1 में मंदीप विर्क, फतेहगढ़ साहिब में रोजी मलिक को जिला प्रमुख बनाया गया है l  

You May Have Missed

error: Content is protected !!