-हरिद्वार और वृंदावन में हुई भाजपा के झज्जर और नूहं जिला की कार्यसमिति
-मंगलवार को नूहं जिले का प्रशिक्षण वर्ग और कार्यसमिति का आयोजन यूपी के वृंदावन में किया।
-हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मेवात जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की यूपी के वृंदावन (केशव धाम ) में ली बैठक।

गुरुग्राम – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की छवि यूं ही प्रयोगधर्मी और निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले नेता की नहीं बन गई, बल्कि वे समय-समय पर इसके उदाहरण भी प्रस्तुत करते रहे हैं। अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर जिले के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर और कार्यसमिति की बैठक कुछ दिन पहले हरिद्वार में करने के बाद अब मंगलवार को नूहं जिले की कार्यसमिति की बैठक भी प्रदेश से बाहर आयोजित की। खुद ओमप्रकाश धनखड़ सहित नूहं जिले के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी मंगलवार को यूपी के वृंदावन में बसों से पहुंच गए। यहां विधिवत रूप से दो दिवसीय कार्यसमिति की शुरुआत हुई। वृंदावन में बैठक की शुरुआत धनखड़ ने ही की।

यहां उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक पारिवारिक संगठन है और यह सदा कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतकर ही आगे बढ़ा है। भाजपा के पदाधिकारियों को भी अपने हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना चाहिए ताकि भाजपा परिवार का और अधिक विस्तार हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने दृढ़ निश्चय के साथ अपना लक्ष्य लेकर चलें और पार्टी को यूं ही निरंतर आगे बढ़ाते चलें। वृंदावन पहुंचे हरियाणा के नूहं जिले के कार्यकर्ताओं को धनखड़ ने यूपी चुनाव में तन मन और धन से पार्टी को जिताने का आह्वान किया।

कार्यशाला के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता किसी भी पार्टी व संगठन की रीढ़ होते हैं, उनका मनोबल और आत्मविश्वास हमेशा पार्टी के लिए सर्वपरि रहा है। उन्होंने कहा भविष्य में पार्टी मेवात के अंदर लोकसभा विधानसभा, जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर पालिका की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चले। कार्यसमिति की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने की।

इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह श्योराण, सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अरुण यादव, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा, पलवल के विधायक दीपक मंगला ने अपने अपने विषय लिए।

प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी समय सिंह भाटी , सुरेंदर आर्य ,नौक्षम चौधरी, भानीराम मंगला, महेंद्र गर्ग, ओमबीर शर्मा, ओरंगजेब, खुर्शीद राजाका, आलम मंडल,राजकुमार गर्ग, शिव कुमार आर्य, दलबीर तंवर, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन व सभी जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला मीडिया प्रमुख मनीष जैन सहित लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने वृंदावन पहुंचकर प्रशिक्षण और कार्यसमिति में भाग लिया।

प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा पार्टी और कार्यकर्ताओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयोगों से हरेक कार्यकर्ता प्रभावित है।

error: Content is protected !!