पंकज डावर के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिले सभी यूनियन के पदाधिकारी
निगम से निकाले गए सफाई कर्मियों के बहाली की मांग, सफाई टेंडर में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा विधानसभा में उठाने की की मांग
निगम के अफसरशाही पर आरोप, 10 दिन के अंदर सभी कर्मचारियों को बहाल करने का लिखित आश्वासन देने के बाद भी भूल गए कमिश्नर

गुड़गांव , 3 दिसंबर – गुड़गांव नगर निगम से निकाले गए सफाई कर्मचारियों का मुद्दा अब प्रदेश के सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास पहुंच गया है। कांग्रेसी व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर के नेतृत्व में भारतीय निगम कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव टांक अपने यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सेलजा से मिले।

उन्होंने गुरुग्राम नगर निगम में हो रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को हरियाणा विधानसभा में उठाने की मांग की। गौरव टोंक में बताया है कि जून 2021 में 80 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के निगम से बाहर कर दिया गया था। उसके बाद से सभी कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू किया था। 55 दिनों तक चले धरना प्रदर्शन के बाद गुरुग्राम के नगर निगम कमिश्नर ने सभी निगम कर्मचारियों और यूनियन को लिखित में आश्वासन दिया था कि 10 दिन के अंदर सभी कर्मचारियों को काम पर वापस ले लिया जाएगा लेकिन लिखित आश्वासन के बाद भी नगर निगम के कमिश्नर कर्मचारियों की वापसी का मामला भूल गए।

जबकि यूनियन के पदाधिकारी बार-बार नगर निगम कमिश्नर से मिलकर कर्मचारियों के वापसी की गुहार लगाते रहे फिर भी निगम प्रशासन पर उनकी मांग का कोई असर नहीं पड़ा। इस मामले में पंकज डावर ने कहा कि उन्होंने इस मामले को पूरी तरह से जाना और समझा है नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के टेंडर के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है इसी घोटाले के कारण ही इन कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया गया है।

यहां नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के नाम पर एक घोटाला नहीं किया गया है बल्कि और भी सफाई से संबंधित कई घोटाले उजागर हो रहे हैं जिस मुद्दे को अब कांग्रेस अपने स्तर पर उठाएगी और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों का पर्दाफाश करने का काम करेगी। सुरेश उज्जीनवाल, नरेंद्र बहोता, राकेश, कौशल, संतोष राणा, पूजा, हरि, राजवीर, राहुल, नरेश, नवीन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!