आश्रम में दिग्विजय चौटाला ने बुजुर्गों एवम बच्चों से स्नेहिल भेंट की.
निशुल्क भोजन वितरण कर कार्यक्रम में पुण्य भी अर्जित किया

फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम। 
संघर्ष विद सोल संस्था के वृद्ध आश्रम के उद्धघाटन समारोह में बुधवार को जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने पहुंच कर आश्रम में बुजुर्गों एवम बच्चों से स्नेहिल भेंट की। और वृद्ध आश्रम को 51000 रुपए सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने संस्था के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएँ दी।

दिग्विजय ने संस्था के संस्थापक  संजीव डबास एवं उनकी समस्त टीम को इस नेक काम के लिए बधाई दी व आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया । उन्होंने यह भी कहा सरकार की तरफ़ से बुजुर्ग व बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए जो भी सहयोग होगा निश्चित तोर पर करेंगे। बुजुर्ग हमारे समाज के लिए भगवान का आशीर्वाद है हमे हमेशा उन्हें आदर सम्मान देना चाहिए। युवा पीढ़ी को हर कदम पर उनका ध्यान रखना चाहिए। छोटे छोटे बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अच्छे से शिक्षा ग्रहण करने की बात कही। साथ ही निशुल्क भोजन वितरण कर कार्यक्रम में पुण्य भी अर्जित किया।

उनके साथ जेजेपी पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष अनंत राम तंवरए राष्ट्रीय प्रचार महासचिव दलबीर धनखड़ए इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवालए गुरुग्राम ज़िला अध्यक्ष रिशी राज राणाए महिला जिला अध्यक्ष शहरी रीतू कटारियाए युवा अध्यक्ष कृष्ण गाडोलीए राष्ट्रीय सचिव राजा रामए प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक रामबीर सिंहए गुरुग्राम हल्का संयोजक रतन शर्मा उपस्थित रहे। वृद्धआश्रम की टीम माननीय वीरेंद्र ए विकास ए अधिवक्ता दीपक कटारिया ए अधिवक्ता अमित वर्मा ए नितिन ए तरुण अरोड़ा  ए अंकित सिंह एवम टीम के प्रत्येक सदस्यों ने माननीय दिग्विजय सिंह चौटाला का और उनके साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।

error: Content is protected !!