मैंने अनेक बार प्रधानमंत्री जी से संवाद के माध्यम से समस्या के समाधान की बात कही थी परन्तु सकरात्मक संवाद का अभाव रहा और नुकसान उठाना पड़ा : वीरेंद्र सिंह

उकलाना मंडी ( ईश्वर धर्रा) भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह आज अचानक उकलाना सिटी पंहुचे और अपने परिवारिक मित्र सुरेश निर्मल के घर जलपान ग्रहण किया।

वीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए किसान संगठनों की इन आंशकाओं को निर्मूल बताया कि केन्द्र सरकार इन कानूनों को संसद में वापस नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि हम सब ने प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना है और उनका एक एक शब्द जिम्मेदारी युक्त है। सरकार भी और विपक्ष भी जब इन कानूनों को लेकर वापसी चाहते हैं तो सिर्फ कुछेक घंटे की संसद में प्रक्रिया से ये खत्म हो जाएंगे।

वीरेंद्र सिंह ने यह माना कि इस एक वर्ष के केन्द्र सरकार व किसानों के बीच इन कानूनों को लेकर चले द्वंद्व से सत्ता पक्ष को नुकसान हुआ है और देखते हैं हाईकमान किन उपायों से इसकी पूर्ति करता है। यह सब भविष्य के गर्भ में है।

उन्होंने कहा कि मैंने अनेक बार प्रधानमंत्री जी से संवाद के माध्यम से समस्या के समाधान की बात कही थी परन्तु सकरात्मक संवाद का अभाव रहा और नुकसान उठाना पड़ा।

वीरेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस विवाद से हरियाणा में कोई नुकसान होगा या नहीं यह अभी कैसे कहा जा सकता है अभी तो चुनावों में एक हजार दिन शेष है और चेहरे – वेहरे बदलने से भी क्या होगा या नहीं होगी कुछ नहीं कह सकता परन्तु इतना जरूर है कि सकरात्मक निर्णय लिए जाने चाहिए। चौ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जो किसानों के मसलों को लेकर कमेटी बना रही हैं उस कमेटी ने भी किसानों के सम्मान का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने मीडिया से काफी बातें ऑफ केमरा भी की।

error: Content is protected !!