सिवानी,15 नवंबर। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के निर्देश पर सिवानी की श्री कृष्णा प्रणामी धर्मशाला में 21 नवम्बर को राज्य स्तरीय विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव श्री अशोक खेमका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगे। विभाग के निदेशक धर्मेंद्र बुधवार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सिंह सांगवान ने बताया कि विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर किसानों को मत्स्य पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। मत्स्य पालन के क्षेत्र को बढ़ाने के लिए नई नई योजनाओ की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मछली पालन के क्षेत्र, उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी। मत्स्य पालकों के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से अनुरोध किया कि वह इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मत्स्य पालन की जानकारी लें ताकि उनकी आए और रोजगार में वृद्धि हो सके और उनका जीवन खुशहाल हो सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मछली पालन में रोजगार व आय की अपार संभावनाएं हैं। डीएफओ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को विश्व में ‘विश्व मत्स्य दिवस’ मनाया जाताहै। यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

error: Content is protected !!