-नवनियुक्त त्रिदेव पदाधिकारियों का विधायक कार्यालय में स्वागत
-पार्टी की नीतियों के बारे में त्रिदेव को दी गई जानकारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम विधानसभा के नवनियुक्त त्रिदेवों की बैठक विधायक सुधीर सिंगला के कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से गुरुग्राम भाजपा जिला महामंत्री महेश यादव, अरुण बंसल, विधायक प्रतिनिधि आरपी सिंह ने त्रिदेवों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें उनके काम से रूबरू कराया।

सभी त्रिदेवों को उनके कार्यों से अवगत कराया। उन्हें पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को प्रेरित किया गया। जिला महामंत्री महेश यादव ने कहा कि त्रिदेव जनता में अंतिम व्यक्ति से जुड़े हैं। वे उनको व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। इसलिए उन्हें पार्टी हित में काम करने में आसानी भी होगी। वे पार्टी की रीति-नीतियों को अपने क्षेत्र में हर व्यक्ति को अवगत कराएं। भाजपा एक परिवार है-भाजपा एक विचार है। परिवार के सदस्य के रूप में हर कार्यकर्ता पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। गुरुग्राम विस प्रभारी अरुण बंसल ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से देश-प्रदेश में विकास के काम किये हैं, उन कार्यों को आम जनता तक पहुंचाएं। जनता को यह अहसास कराएं कि भाजपा सरकार उनकी हितैषी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव जमीन से जुड़कर काम किया है।

गुरुग्राम में ही विकास पर नजर डाली जाए तो यहां अनेक कार्य हुए हैं। शहर की कायापलट कर दी गई है। फ्लाईओवर, अंडरपास, पेयजल, बिजली समेत अन्य सुविधाएं यहां पर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आमजन के समक्ष सरकार की नीतियों को हम सबको मिलकर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हम सब का जिम्मेदारी है कि पार्टी को मजबूत बनाने को काम करें। पार्टी ने हमेशा आमजन को लाभ देने का काम किया है। विधायक सुधीर सिंगला के प्रयासों से शहर में अनेक कार्यों को शुरू किया गया है और अनेक काम पूरे हुए हैं। बाजार के निकट मल्टीलेवल पार्किंग का काम चल रहा है। इस क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को समाप्त करने में यह मल्टीलेवल पार्किंग मील का पत्थर साबित होगी। इसी पार्किंग में दुकानें भी बनाई जाएंगी। विवाह-शादियों के लिए एक फ्लोर होगा। यानी एक ही इमारत में अनेक सुविधाएं यहां आने वाले समय में मिलने जा रही हैं।

error: Content is protected !!