कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन

गुड़गांव 14 नवंबर – कांग्रेस कार्यालय कमान सराय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरु की फोटो पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाने के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ही थे जिनकी विकासवादी सोच से ही देश को आजादी मिली और उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर भारत देश को एक अच्छी दिशा दी जिस रास्ते पर चलकर आज भारत देश पूरे विश्व में अपना डंका बजा रहा है। इस मौके पर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान पर अपने अलग-अलग व्याख्यान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में पंकज डावर के साथ वरिष्ठ नेता अशोक भास्कर, पूर्व चेयरमैन कुलदीप कटारिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल कटारिया, युवा जिला महासचिवअमित कोचर,युवा विधानसभा महासचिव भारत मदान,युवा विधानसभा महासचिव जितेश सांगवान, रोहतास सिंह, रवि राज, दयानंद, अनुराग अहूजा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!