गुड़गांव 13 नवंबर – अखिल भारतीय कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में 14 नवंबर से 29 नवंबर के बीच “सप्ताहव्यापी पदयात्रा” एवं “जन जागरण अभियान आयोजित किया जायगा। इस विषय पर आज प्रभारी व पूर्व न्यायिक सदस्य हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल हरपाल सिंह बूरा ने गुरुग्राम जिले के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय कमान सराय में ली।

इस मौके पर श्री बूरा ने बताया कि बैठक में जिले के सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी है कि किन कार्यकर्ताओं को किन क्षेत्रों में किस तरह से पदयात्रा और जन जागरण अभियान आयोजित करना है। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगे साथ ही जनता के बीच पहुंचकर महंगाई समेत अन्य सभी मुद्दे पर जनता का हाल जानेंगे और उन्हें कांग्रेस शासनकाल में मिले सुविधाओं की याद दिलाएंगे, साथ ही सभी आम जनता से मिलकर वादा करेंगे कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से हम सभी मिलकर हरियाणा को नंबर वन बनाएंगे और सभी वर्ग के लोगों का सम्मान वापस दिलाएंगे। वही उन्होने कहा कि आज महंगाई को लेकर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, कांग्रेस शासन में गैस का जो सिलेंडर 350 में मिलता था वह गैस का सिलेंडर आज 1000 से भी अधिक रुपए में मिलता है, महंगाई सिर्फ गैस सिलेंडर पर नहीं है। यही देश में सभी खाद्य पदार्थों और वस्तुओं का है। भाजपा ने अच्छे दिन का जुमला देकर लोगों को ठगने का काम किया है, जिस सरकार को अब जनता कभी माफ नहीं करेगी।

वही इस मौके पर मौजूद कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कार्यक्रम में प्रभारी जी ने जो जिम्मेदारियां सभी कार्यकर्ताओं को सौंपी है उसके तहत 14 नवंबर से ही सभी कार्यकर्ता तन मन धन से एकजुट होकर पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे। इस मौके पर पंकज डावर के साथ महिला कांग्रेस महासचिव सुरेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतबीर गुर्जर,भीम सिंह राठी,सोनिया गांधी ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भास्कर, युवा कांग्रेस महासचिव भारत मदान, महावीर बोहरा, दिनेश शर्मा,ईश्वर सिंह,रामपाल पुनिया,प्रोफ़ेसर भीमसेन,जय सिंह हुड्डा, धर्मराज,जितेंद्र बेरवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!