महेंद्रगढ़ , सुरेश पंचोली

-12 नवंबर को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा महेंद्रगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
-मैंने 1977 से लेकर अब तक की सिद्धांतों की राजनीति, मेरे पर लगाए जा रहे सभी आरोप राजनीति से प्रेरित व निराधार
-राजनीति में अब आने लगी है गिरावट, लोग दूसरे के कंधों पर बंदूक रख राजनैतिक विरोधियों को बना रहे निशाना

महेंद्रगढ़, 9 नवंबर। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने आवास जयराम सदन महेंद्रगढ़ में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर प्रो. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री 23 अक्टूबर को माधोगढ़ किले पर आए थे। इस मौके पर हमने निर्माणाधीन आईएमटी खुड़ाना के कार्य में प्रगति लाने का आग्रह किया था। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने संज्ञान लेते हुए तीन नवंबर को चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल डिर्पाटमेंट के उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाकर आईएमटी खुड़ाना के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। इसके लिए वे व इलाके की जनता सीएम मनोहरलाल का आभार प्रकट करते हैं।

पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने आगामी 12 नवंबर को परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के दौरे के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा 12 नवंबर को सुबह 11 बजे उनके विधानसभा क्षेत्र के कसबे सतनाली में कम्युनिटी सेंटर में वीर महाराणा प्रताप पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा वे बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में दोपहर साढ़े 12 बजे गोपाष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कैलाश पुजारी द्वारा लगाए गए आरोप पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ मेरी कर्म भूमि व जन्म भूमि दोनों ही हैं। राजनीति में मैंने असूलों को तवज्जो दी। 1977 में मैं केवल 22 साल का था, तब मैंने स्व. राव दलीप सिंह के मुकाबले चुनाव लड़ा था, मैं चुनाव हारा था, मगर मैं उनके पांव छुकर मतगणना केंद्र से बाहर निकला था। 2019 में मैंने कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के मुकाबले चुनाव लड़ा। उस समय मतगणना केंद्र पर मुझे दी गई चाय का कप पहले राव दान सिंह को दिया, क्योंकि पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह मेरे क्लाज मित्र रहे हैं तथा राव नरबीर सिंह की पुत्री की शादी में वे फेरों तक वही थे। राव दानसिंह के पुत्र को उनकी बेटी ब्याही है तथा उन्होंने यहां से चुनाव जीता है। ये पूरी वसूलों की बात है।

मगर बड़े दुर्भाग्य की बात है कि राजनीति में लोगों ने इतनी गिरावट पैदा कर दी कि वे कैलाश पुजारी को मेरे खिलाफ यूज कर रहे हैं। कैलाश पुजारी द्वारा मेरे पर लगाए गए सभी आरोप मनगढंत व राजनीति से प्रेरित हैं। जल्द ही इन सबका खुलासा हो जाएगा। महेंद्रगढ़ की जनता भली भांती सबकुछ जानती है। जनता व भगवान को सबकुछ पता है। कैलाश क्या कह रहा है तथा उनसे कौन कहवा रहा है। कैलाश की यात्रा से पहले उनके घर पर उनसे कौन मिला। बाघोत से चलकर सेहलंग में उसने ठहराव क्यों नहीं किया। महेंद्रगढ़ विधानसभा में वो क्यों घूम रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!