सतबीर धनखड बने लगातार चौथी बार जिला प्रधान

 पंचकूला।  रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला पंचकूला का त्रिवार्षिक सम्मेलन रविवार को झिलमिल वाटिका पंचकूला में जिला प्रधान सतबीर सिंह धनकड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, उप प्रधान निर्मला देवी, ऑडिटर महावीर दहिया व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामपाल मलिक विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस सम्मेलन में जिला के सभी ब्लॉकों के प्रधान जिनमें मोरनी ब्लॉक के प्रधान माम चन्द भंवरा, बरवाला के प्रधान रघबीर सिंह, पिंजौर के प्रधान नसीब श्योकंद, रायपुर रानी के रमेश शर्मा व सचिव छज्जू राम आदि ने भी भाग लिया।रोशन लाल जांगड़ा सचिव ने पिछले तीन वर्ष की उपलब्धियों व वित्तीय रिपोर्ट पेश की।

इसके बाद सतबीर धनकड़ जिला प्रधान ने कार्यकारिणी को भंग कर के नई कार्यकारिणी चुनने के लिए अनुरोध किया। राज्य ऑडिटर  महावीर दहिया की देख रेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिस में अगले तीन वर्ष के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पंचकूला के प्रधान सतबीर धनखड़, सचिव छज्जू राम,कैशियर तारा चन्द, वरिष्ठ उप प्रधान लैक सिंह कपूर, उप प्रधान रघुवीर सिंह व राजबीर दलाल, संगठन सचिव सरदार चौधर सिंह व भीम सिंह राणा, संयुक्त सचिव ओम प्रकाश, माम चन्द भंवरा प्रेस सचिव व हरज्ञान सिंह को जिला का ऑडिटर चुना गया।चुने गए पदाधिकारियों को राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान ने शपथ दिलवाई ।

इस सम्मेलन में चुने  गए पदाधिकारियों के अतिरिक्त बहुत से रिटायर्ड कर्मचारी सतीश कौशिक, ठाकुर प्रताप सिंह, हरचरण सिंह, राम रतन, प्रदुमन सिंह, अभय सिंह, चन्दर, श्योराम, तरसेम लाल, प्रेम सिंह, सूबे सिंह, धर्म पाल, हरमेश दास, शुभकरण, नसीब सिंह, दया नन्द कौशिक, जितेंद्र सिंह, याद राम, जगत राम, महिन्द्र नाथ, विश्वामित्र, राज कुमार, दूनी चन्द, दिलबाग सिंह, प्रकाश चन्द, सन्त राम, प्रेम प्रकाश आदि मौके पर रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!