सिरसा, 18 अक्तूबर: इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन ऐलनाबाद शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और व्यापारियों व दुकानदारों से संपर्क साधकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रमों के दौरान अलग-अलग दलों कांग्रेस-भाजपा और जजपा को छोडक़र सैकड़ों लोगों ने इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताई जिनका अभय चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

इनेलो नेता कहा कि ऐलनाबाद की जनता को इनेलो अपना परिवार मानती है क्योंकि पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से इनेलो ने यहां पर लोकहित के अधिकांश कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज कुछ राजनेता धन के बलबूते पर लोगों का ईमान खरीदने की कोशिश करते हुए झूठे वायदे कर रहे हैं मगर ऐलनाबाद की जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि उनका व ऐलनाबाद की जनता का सुख दुख सांझा है और उन्होंने बतौर ऐलनाबाद विधायक यहां के लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए सडक़ से लेकर हरियाणा विधानसभा में भी अपनी आवाज बुलंद की है।

उन्होंने कहा कि किसानों व ऐलनाबाद के मतदाताओं की एक आवाज पर ही उन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया था और आज उनके कहने से ही वे चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा पार्टी की बी टीम है जिसका प्रमाण हरियाणा विधानसभा में देखा जा चुका है। इनेलो नेता ने कहा कि उनकी जीत के साथ ही हरियाणा के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदलेंगे और हरियाणा में अगली सरकार के तौर पर इनेलो का रास्ता साफ होगा। इन कार्यक्रमों के दौरान दुकानदारों व व्यापारियों ने उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया कि वे उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर पुन: हरियाणा विधानसभा भेजेंगे।

 आज अभय सिंह चौटाला ने शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर जलपान किया। इस अवसर पर उनके साथ काली कंबोज, रामकिशन कंबोज, देवकी धानुका, सुशील कानसरिया, इनेलो के शहरी अध्यक्ष डॉ विनोद गोदारा, युवा अध्यक्ष मीनू शर्मा, अशोक और बीबी शर्मा आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!