संजय राठी राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित

रोहतक – हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी को रोहतक के मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केन्द्र में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त पुरस्कार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सर संघचालक पवन जिन्दल ने प्रदान किया।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि पत्रकारिता संक्रमण काल से गुजर रही है। इन चुनौतीपूर्ण हालात में जन अपेक्षाओं की कसौटी पर मीडिया खरा नहीं उतर रहा है। मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता का संकट खड़ा है। जनपक्षीय पत्रकारिता का अभाव दिख रहा है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

संजय राठी ने कहा कि आजादी के 74 वर्षों में भारतीय लोकतंत्र आम आदमी की आशाओं पर खरा नहीं उतरा है। गरीबी, भुखमरी, भय, भ्रष्टाचार, शोषण, धर्म और जात-पात ने हमारी व्यवस्था के संकट को ओर गहरा कर दिया है। लगभग सात दशक के लोकतंत्र में न्याय आम आदमी से दूर हो गया है। न्याय मिलने में देरी भी अन्याय है। गरीब-अमीर के बीच बहुत गहरी खाई बन गई है। 1950 के बाद से जनता ने अनेक नेता और पार्टियों को बदल कर भी देख लिया लेकिन गरीब, किसान और मजदूर की हालत बदतर होती चली गई है।

एच.यू.जे. अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमें आत्मअवलोकन का अवसर प्रदान कर रहा है। हमें अपनी पूरी सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व आर्थिक स्थिति का आंकलन करने की आवश्यकता है अन्यथा हम अपनी भावी पीढिय़ों के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!