हमें खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए : डॉ. संजीव शर्मा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक क्लब द्वारा शिक्षकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

कुरुक्षेत्र,हरियाणा प्रभारी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 18 सितम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि प्रगतिशील और आधुनिक बनने के दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। खेल का महत्व जैसे हम भूलते जा रहे हैं। आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम्स में ही खेल खेलते हैं। परंतु खेल का महत्व बच्चों की बढ़ती ग्रोथ के साथ जानना आवश्यक है। वही राष्ट्र विकसित या सामर्थ्यवान बन पाता है, जिस देश का युवक स्वस्थ होता है। यह तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी लाख व्यस्तताओं के बावजूद खेल के लिए समय निकाले। वे शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक क्लब द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगितामें बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने इस आयोजन के लिए शिक्षक क्लब के प्रधान डॉ. सोमवीर जाखड, उप-प्रधान डॉ. दीपक राय, सचिव डॉ. चन्द्रकांत, सहसचिव डॉ. सिम्मी वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सुहाग व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुमन मेंहदिया को बधाई दी।

कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन करके कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक क्लब ने एक सराहनीय पहल की है। इससे शिक्षकों, उनके परिवार के सदस्यों व विश्वविद्यालय परिसर में खेल के प्रति एक जागरूकता का भाव भी पैदा होगा। खेल हमें अनुशासित बनाता है तथा समय पालन व सहयोग की भावना भी सिखाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व वरिष्ठ शिक्षक डॉ. जितेन्द्र शर्मा के बीच बैडमिंटन रैली से हुआ। इसके पश्चात् विधिवत् रूप से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

शिक्षक क्लब के प्रधान डॉ. सोमवीर जाखड़ ने कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक क्लब द्वारा शिक्षकों के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल सम्बंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी प्रतियोगिता के तहत् सायंकाल शिक्षक क्लब में चैस और कैरमबोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। इसी कड़ी में दूसरे दिन साईकिल प्रतियोगिता व सांयकाल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि होंगे।

इस मौके पर प्रो. डीएस राणा, प्रो. सीसी त्रिपाठी, कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार, डॉ. वनिता ढींगरा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. विवेक गौड, डॉ. मुकेन्द्र कादियान, राजेश सोबती, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अजय जांगडा, डॉ. उर्मिला, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. विजय, डॉ. राजकमल, डॉ. राहुल गर्ग, डॉ. हरविन्दर सिंह लोंगोवाल सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!