भारतीय रोहिला राजपूत क्षत्रिय संघ राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

तानिया रोहिला

चंडीगढ़ :- भारतीय रोहिला राजपूत क्षत्रिय संघ (रजि ) टृस्ट के बैनर के तले , गुर्जर धर्मशाला जिला झज्जर हरियाणा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों सहित हरियाणा के प्रत्येक जिले से जिला अध्यक्ष और जिला सचिव सहित समाज के सभी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन रोहिला ने मुख्य अतिथि,के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बृजमोहन रोहिला ने बताया कि कैसे संघ की टीम पूरे हरियाणा में समाज के लिए कार्य करने में अग्रणी है। संघ गरीब, कमजोर, असहाय की सहायता कर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। बच्चों में कैसे अच्छे संस्कार दिए जाएं और इसके साथ-साथ संघ शिक्षा और राजनीतिक रूप से समाज को आगे लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन समाज के लोगों का शोषण जिस प्रकार से सरकारें करती आ रही है, उनके खिलाफ भी संघ आवाज उठाएगा। समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का काम करेगा और संघ मुख्यतः जो कार्य कर रहा है वह कार्य जनगणना का है। जल्द पूरे हरियाणा में रोहिला समाज की जनगणना की जाएगी। इसके साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में रोहिला समाज की जनगणना का कार्य किया जा रहा है, ताकि समाज के लोग राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में अपना पक्ष रख सके।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रबंध कमेटी अध्यक्ष नरेश रोहिला ने सभगणो को संबोधित करते हुए काफी सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार सांझा किए साथ ही समाज को राजनीतिक क्षेत्र की महत्वता बताते हुए युवाओं को समाज व देश के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय महासचिव रमेश रोहिला ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी को समाज के इतिहास से अवगत करवाते हुए उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने और समाज को वैश्विक पटल पर मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को खास तौर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन रोहिल्ला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रबंध कमेटी अध्यक्ष नरेश रोहिला, राष्ट्रीय महासचिव रमेश रोहिल्ला , राष्ट्रीय सचिव हंस कुमार रोहिला , राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरदीप रोहिल्ला , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रतनलाल रोहिला , राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अशोक बेदी सहित राष्ट्रीय प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मुख्य संरक्षक सुरेश रोहिला , उपाध्यक्ष मदन लाल रोहिला , उपाध्यक्ष नितेश रोहिला, रजनीश रोहिला सह सचिव संजय रोहिला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर रोहिला, हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्रीमती राजबाला रोहिला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तानिया रोहिला, दिलीप कुमार पवार अध्यक्ष जिला अध्यक्ष फरीदाबाद अनिल कुमार रोहिला जिला अध्यक्ष झज्जर मोहन रोहिला जिला सचिव झज्जर सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संघ की आज की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों के नाम घोषित किए गए साथ ही उन्हें उनके पदों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। भारतीय रोहिला राजपूत क्षत्रिय संघ की कार्यकारिणी ने समाज के होनहार बेटे राहुल रोहिला ( टोक्यो ओलम्पिक धावक ) का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया व साथ ही समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वही उपस्थिति श्रीमान व श्रीमती सुरेखा सुरेश रोहिला जी ने सभी उपस्थितिगणों को यथार्थ गीता भेट की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!