नई दिल्ली। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी दे दी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पंजाप के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया। इन सब जिम्मेदारियों के साथ पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि सामान्य व्यवस्था बनाए जाने तक बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के साथ पंजाब के राज्यपाल भी होंगे और चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पुरोहित को सितंबर 2017 में तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

error: Content is protected !!