अनिल विज ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में सिद्धांत की राजनीति की- अनिल विज
राम मंदिर निर्माण में भी कल्याण सिंह की बहुत बड़ी भूमिका- विज

चंडीगढ़, 22 अगस्त- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री विज ने ट्वीट करके कहा कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का निधन होना बहुत बड़ा आघात है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सिद्धांत की राजनीति की और राम मंदिर निर्माण में भी उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। कल्याण सिंह जी को मेरी नमन श्रद्धांजलि।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें चार जुलाई को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन की आइसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार रात 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Previous post

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी हरियाणा वासियों को रक्षा बंधन की बधाई

Next post

वन क्षेत्र में पेट्रोल पंप मामले में मानव आवाज की शिकायत पर सीबीआई ने लिया संज्ञान

You May Have Missed

error: Content is protected !!