कुलभूषण गोयल ने किया काव्य संध्या और ख्यालों की रंगोली साझा काव्य संकलन के विमोचन

पंचकूला। श्री राम को समर्पित काव्य संध्या और ख्यालों की रंगोली साझा काव्य संकलन के विमोचन कार्यक्रम में ट्राइसिटी के लगभग 50 कवियों एवं साहित्य प्रेमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंचकूला के मेयर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा के अध्यक्ष एवं संस्था के प्रांतीय संरक्षक कुलभूषण गोयल मुख्य अतिथि रहे। भीलवाड़ा राजस्थान के वीर रस के जाने माने कवि एवं श्रीराम कव्यपाठ प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक, योगेंद्र शर्मा कार्यक्रम में अध्यक्ष रहे। संस्था के ट्रस्टी रमेश मित्तल, सुरेंद्र सिंगला और डीके तिवारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल रहे। कार्यक्रम सञ्चालक अनिल चिंतित ने प्रतियोगिता के बारे में सबको अवगत कराते हुए अधिकाधिक प्रतिभागिता करने की अपील की। संस्था की अध्यक्षा संतोष गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

अध्यक्षता निभा रहे योगेंद्र शर्मा ने श्री राम वनगमन-पथ काव्य यात्रा का संक्षिप्त विवरण दे सबको इस यात्रा में शामिल होने हेतु आग्रह किया और श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह करते हुए मुख्य बिंदुओं पर विचार साझा किए एवं अपनी रचना बनारस की सुबह पावन, अवध की शाम बनना है। अरे ओ राम के भक्तो तुम्हें ही राम बनना है।” के माध्यम से पूरे सभागार को तालियों से गुंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि श्री कुलभूषण गोयल जी ने अपने सम्बोधन में कोरोना काल से पूर्व हुए कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम के लिए वह सदैव तैयार हैं।

कवियों एवं साहित्य प्रेमियों में आनंद सिंगला, रमन सिंगला, सुनील अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, आभा साहनी, डॉ. अनीश गर्ग, सविता गर्ग सावी, दर्शना पाहवा, नीरजा शर्मा, डेज़ी बेदी जुनेजा, प्रज्ञा शारदा, सुखवंत कौर, विजय कुमार, नेहा शर्मा, रंजन मंगोत्रा, हरेन्द्र सिन्हा, एम.एल अरोड़ा, डॉक्टर सरिता मेहता, संतोष मित्तल, सोमेश गुप्त, सुरेखा यादव, प्रज्ञा शारदा, सतवंत कौर आदि की उपस्थिति रही। प्रभारी सुरेंद्र सिंगला ने इस प्रतियोगिता हेतु सबको मिलजुल कर सहयोग करने की अपील के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम आज के बच्चों में संस्कार रोपित करने के लिए प्रयासरत है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!