सीएम का मुंह मीठा कराकर दिया अपने गांव आने का न्यौता

चण्डीगढ़, 12 अगस्त – टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार के गांव कुराड़ (सोनीपत) के ग्रामीण आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से मिले और उन्हें कुराड़ गांव में आने का न्यौता दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया और कुराड़ का कार्यक्रम जल्द बनाने की बात ग्रामीणों को कही।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सुमित कुमार के पदक जीतने की खुशी में सोनीपत का मशहूर घेवर खिलाकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का मुंह मीठा भी कराया। मुख्यमंत्री ने सुमित की उपलब्धि पर सभी गांव वालों को बधाई दी और कहा कि सुमित ने कड़ी मेहनत से स्वयं को साबित किया। उन्होंने गांव की समस्याओं को सुना और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!