गृह मंत्री अनिल विज ने नाच कर बनाया गोल्ड का जशन देखिए

गृह मंत्री अनिल विज ने जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
हरियाणा सरकार 6 करोड़ रुपये, नोकरी और एक प्लॉट प्रोत्साहन के रूप में देगी”- अनिल विज
हिंदुस्तान ने आज अपनी विजय पताका टोक्यो ओलंपिक में फैहरा दी- विज
आज का दिन हमेशा हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन रहेगा- अनिल विज

चंडीगढ़,7 अगस्त- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री विज ने आज ट्वीट करके कहा कि ” टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई; पहले प्रयास में 87.58 मीटर फेंका। हरियाणा सरकार 6 करोड़ रुपये, नोकरी और एक प्लॉट प्रोत्साहन के रूप में देगी”।

श्री विज ने आज नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो खेल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है और आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी नाच रहा है,झूम रहा है,गा रहा है और हिंदुस्तान ने आज अपनी विजय पताका टोक्यो ओलंपिक में फैहरा दी है। आज तिरंगा झंडा टोक्यो ओलंपिक में शान के साथ, गोल्ड मेडल के साथ फहराया गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और यह दिन हमेशा याद रखा जाएगा तथा यह दिन हमेशा हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन रहेगा।

श्री विज ने कहा कि हरियाणा सरकार देश में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का सम्मान करती है। नीरज चोपड़ा को 6 करोड रुपए इनाम में दिए जाएंगे और नौकरी दी जाएगी। इसके साथ-साथ उन्हें प्लॉट दिया जाएगा और उन्हें यह सब हिंदुस्तान की धरती पर पैर रखते ही दिया जाएगा, किसी को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इस मौके पर श्री विज व उनके साथ उपस्थित लोगों ने ढोल-नगाड़ों पर डांस किया और ‘भारत माता की जय” के नारे भी लगाए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!