रमेश गोयत

पंचकूला 04 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी पंचकूला द्वारा पंचकूला विधानसभा में 7 अगस्त व कालका विधानसभा में 9 अगस्त को शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारियों की विशेष बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी व जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष अजय शर्मा मौजूद रहे। मातृभूमि की रक्षा करने वाले शहीदों के सम्मान मे देशभर मे प्रत्येक विधान सभा स्तर पर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और इसकी सफलता के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा सवा सौ करोड़ से भी अधिक देशवासियों की सुरक्षा के लिए हमारे देश के वीर सैनिक अपनी जान की परवाह न करते हुए बॉर्डर पर हमारी सुरक्षा निरंतर करते रहते हैं। वीर सैनिक हमारे देश की आन बान शान हैं। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी दिखा कर हम इनका सम्मान करें।

धानसभा अध्यक्ष ने बताया की देशभर में निकल रही इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में किसान भाइयों, युवा एवं महिलाओं का सहयोग मिल रहा है और वह इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। डॉ संजय ने बताया हजारों की संख्या में किसान, युवा, महिलाएं ट्रैक्टर, कार, स्कूटर व मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथों में तिरंगा, शहीदों की तस्वीरें लेकर निकलेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री वरिंदर राणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!