मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से सविता पूनिया के श्रेष्ठ प्रदर्शन की बदोलत टीम के सेमीफानल में पहुंचने पर 5 करोड़ व एचसीएस की नौकरी की घोषणा करने की समाजसेवी योगराज शर्मा ने मांग की

हिसार, 2 अगस्त : टोक्यो में चल रहे ओलम्पिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार हैरतअंगेज कारनामे से आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस उपलब्धि से भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है। टीम सेमीफाइनल में अब 4 अगस्त अपना प्रदर्शन करेगी। हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिये प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने भारतीय महिला हॉकी टीम को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए समस्त देश वासियों को बधाई दी है। टीम ने वर्षों बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफलता पाई है। समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि भारत की दोनों हॉकी टीमों के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर भारत के महिला व पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों, कोख् व सहायक स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी व इस उपलब्धि पर भारतीय हॉकी से जुड़े प्रशिक्षकों व सहायक स्टॉफ के सदस्यों में खुशी की लहर है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने लड्डू बांटे। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. योगेश बिदानी, सुनील वर्मा, लोकेश असीजा, रामलाल, अशोक कुमार, कश्मीरी लाल आदि भी उपस्थित रहे।

शर्मा ने कहा कि आज की महिला हॉकी टीम की जीत भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया के श्रेष्ठ प्रदर्शन बदोलत हुई। वर्ष 2016 के ओलम्पिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को 36 वर्षों बाद क्वालीफाइ करवाने में भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया के श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आज के सविता पूनिया के श्रेष्ठ प्रदर्शन के बदोलत ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने पर 5 करोड़ की नकद राशि व एचसीएस की नौकरी की घोषणा करनी चाहिये। सविता पूनिया के कोच व सहायक स्टॉफ को भी सम्मानित करने की घोषणा करनी चाहिये।