तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति सैलाब

कृषि मंत्री जेपी दलाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति सैलाब
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भरा युवाओं में जोश
तिरंगा यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बहल/लोहारू, 01 अगस्त। भाजपा जनता पार्टी ने अपनी तिरंगा यात्रा की शुरुआत रविवार को लोहारू हलके के कस्बे बहल से शुरु की। कृषि मंत्री जेपी दलाल की अगुवाई में शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में युवाओं में राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में किसान व आमजन और युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा बहल से शुरु हुई और 40 कि.मी. का सफर तय किया और लोहारू के स्वर्ण जयंती पार्क में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह पर यात्रा का सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा के संयोजक और प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगे का मान सबसे पहले हैं, जिसके लिए अमर शहीदों ने अपना बलिदान किया। उन्होंने कहा कि हजारों-हजारों की संख्या में उमड़ा ये जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोहारू क्षेत्र के लोग राष्ट्र की आन-बान और शान को किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे और जब भी देश को बलिदान की जरूरत होगी तो वो सबसे आगे होंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, जिन्होंने भारत देश को एक बार फिर से पूरे विश्व में सिरमौर बनाया है। उन्होंने कहा कि आज भारतवासी अपना सीना गर्व से तानकर चलते हैं और फक्र से कहते हैं हमें भारतवासी है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारे ने देश ने अपनी खोई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ ने हरी झंडी दिखाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों युवा, किसान और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश शहीदों के सम्मान के लिए खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र से शुरु हुई यह यात्रा कालका तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है और जब यह फहरता है तो हमारे देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का एहसास करवाता है। उन्होंने कहा कि लोहारू क्ष्ेात्र वीरों की भूमि है। यहां के युवाओं ने राष्ट्रप्रेम में इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर किसी भी प्रकार की विपत्ति आई है तो यहां के युवाओं अपना सीना तानकर देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि हम अमर शहीदों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। श्री धनखड़ ने कहा कि आज एक अगस्त से शुरु हुई तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी हलकों में निकाली जाएंगी। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारे देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले शहीदों को याद करने के अलावा देश की रक्षा के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों व देश की महान विभूतियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन इनके जीवन आदर्शो से परिचित हो।

इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगहों-जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा का खरकड़ी गांव में भी स्वागत किया गया, जहां पर किसान धरने पर हैं। यहां गांव के लोगों ने कृषि मंत्री जयप्रकाश लाल का फूल-मालाओं से बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा बहल से सिरसी, चहड़, नकीपुर, खरखड़ी, सिंघानी, गिगनाउ, ढाणी टोडा होते हुए लोहारू पहुंची। तिरंगा यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की।

यात्रा के समापन अवसर पर लोहारू स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी कहा कि जो शहीदों के सम्मान में निकाली गई है, लोगों को प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि इतनी विशाल संख्या में तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में ट्रैक्टरों का शामिल होना केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों में आस्था व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि गरीब किसान और मजदूर को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी । सरकार की हर योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।लोगों को बिजली ,पानी ,शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!