पंचकूला ,27 जुलाई : आज चंडीगढ़ जजपा प्रदेश कार्यलय में पंचकूला जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व पार्टी के प्रदेश कार्यलय सचिव रणधीर सिंह से जिला पंचकूला की शहरी कार्यकारिणी बनाने बारे विचारविमर्श किया तथा अनुरोध किया कि उनके द्वारा तैयार की गई पदाधिकारियो व कार्यकारिणी की सूची को शीघ्र पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से स्वीकृति दिलाई जाए ताकि पंचकूला में पार्टी के कार्यो को और अच्छे तरीके से चलाया जा सके ।

उल्लेखनीय है कि जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ,वरिष्ठ राष्ट्रीय उपप्रधान एवं उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला व प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला द्वारा संगठन को मजबूत करने बारे एक जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। हर रोज पार्टी के विभिन्न पदो बारे घोषणाएं की जा रही है। राज्य स्तर पर लगभग 90 प्रतिशत पदों को भरने बारे कार्य किया जा चुका है। अब जिलास्तर पर या विभिन्न प्रकोष्ठों के स्तर पर बाकी पदाधिकारियो की घोषणा होनी है। इसी कड़ी में पंचकूला जिला शहरी कार्यकारिणी के लिए विभिन्न पदों वरिष्ठ उपप्रधान , उपप्रधान महासचिव ,प्रधान महासचिव , संगठन सचिव ,सहसचिव , सचिव व कार्यकारिणी के मेंबर इत्यादि की लिस्ट तैयार करके प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह को सौंपी गई है।

error: Content is protected !!