मानव का समूचा जीवन पेड़ों पर निर्भर, पौधारोपण के साथ-साथ पालन-पोषण भी करें: कृषिमंत्री

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी, हर व्यक्ति पर्यावरण सरंक्षण के लिए दो पौधे लगाने का ले संकल्प : जेपी दलाल

कृषिमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का किया आह्वान कि वे सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचआने का करे काम

बहल/सिवानी, 25 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ी की खुशहाली व आक्सीजन के लिए हमें पर्यावरण को लेकर आज ही सजग होना होगा और संकल्प लेना होगा कि न केवल प्रत्येक नागरिक दो पौधे लगाएंगे बल्कि उनकी रक्षा व देखभाल भी करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संतुलन की दिशा में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाये ताकी जरूरतमंद व्यक्ति उसका लाळा ले सकें।

कृषि मंत्री श्री दलाल रविवार को 72वें वन महोत्सव के अवसर अवसर पर थाना परिसर, बहल तथा सिवानी में तोशाम मोड पर पंचवटी लगाने के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संदेश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि खुशहाल जीवन के लिए विकास व पेड़ों का संतुलन बेहद जरूरी है। पेड़ों का जहां विकास में योगदान है, वहीं पर्यावरण को बनाएं रखने में भी पेड़ों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए पर्यावरण सरंक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। उन्होंने का कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकताभर न हो, बल्कि इनकी सुरक्षा व देखभाल भी बहुत जरूरी है। हमारे प्रचीन संस्कृति में भी पेड़-पौधों का महत्व बताया गया है। उन्होंने वेदों में पेड़ों के महत्व का वर्णन करते हुए बताया कि एक पेड़ लगाने से दस संतान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारे लिए चुनौती है, जिसके कारण न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं भू-जल स्तर भी कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल सरंक्षण को लेकर कई प्रभावी योजनाएं लागू की हैं। पानी बचत व किसानों की आमदनी बढाने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना लागू की है, जिससे न केवल कम पानी की फसलों की काश्त करने पर किसानों को सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में कितना महत्व है, इसका कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की आवश्यकता से पता चलता है।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री रविवार को सिवानी के अग्रसेन भवन में क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार एवं प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ता योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा के प्राथमिक सदस्यों की संख्या दुनिया में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्र प्रगति के पथ पर तीव्र गति के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी प्रदेश की जनता की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया है। इन कार्यक्रमों एवं योजनाओं की बदौलत प्रदेश के गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए वचनबद्ध है। सरकार द्वारा मेरी फसल- मेरा ब्योरा, मेरा पानी -मेरी विरासत, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली प्रणाली, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री मंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं पर युद्ध स्तर से कार्य करवाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र को प्रगति और विकास के मामले में अग्रणी स्थान पर लाने के लिए वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!