पंचकूला 20 जुलाई। शहर में विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर लगाने के लिये भाजपा और जननायक जनता पार्टी के पार्षदों ने मेयर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया। वार्डों में कामों की गति देने के लिये यह टेंडर लगाने जरुरी थे। भाजपा पार्षद सुनीत सिंगला, सुरेश वर्मा, जय कौशिक, सोनिया सूद जजपा पार्षद राजेश कुमार और जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद ने मेयर को धन्यवाद पत्र दिया। सुरेश वर्मा, जय कौशिक और उमेश सूद ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में शहर में कई विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। नगर निगम द्वारा लगभग 150 टेंडर विभिन्न वार्डों में कामों के लिये लगा दिये गये हैं। शहर का एक समान काम करवाया जा रहा है। भाजपा-जजपा पार्षदों ने कहा कि जिस गति से पिछले 6 महीने में नगर निगम में हुये हैं, ऐसे आज तक नहीं हुये। पार्षदों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में पंचकूला का नया ही नक्शा देखने को मिलेगा।

मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला का सर्वागीण विकास करना ही भाजपा का उद्देश्य है। मैंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किये थे, उन्हें पूरा करने के लिये वचनबद्ध हूं। जिनमें से कुछ काम धरातल पर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से पंचकूला का हरा-भरा, सुंदर एवं स्वच्छ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

error: Content is protected !!