चण्डीगढ, 29जून:-हरियाणा रोङवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा,वरिष्ठ राज्य उप-प्रधान बलवान सिंह दोदवा व राज्य महासचिव आजाद गिल ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए बताया कि हरियाणा रोङवेज के तकरीबन डिपो महाप्रबंधक मुख्यालय के आदेशों की सरेआम अवहेलना कर रहे हैं तथा किसी भी कर्मचारी का कोई भी काम समय पर नहीं हो रहा।

डिपो महाप्रबंधक कम खर्चा दिखाकर अपनी वाही-वाही लुटने के चक्कर में कर्मचारियों की काफी आर्थिक अदायगी रोककर रखते हैं। आर्थिक अदायगी समय पर न होने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है।

किरमारा, दोदवा व गिल ने बताया कि आज प्रदेश के तकरीबन सभी डिपुओं में कर्मचारियों के एरियर, एलटीसी, एसीपी, रात्रि भत्ता, शिक्षा भत्ता, मैडिकल बिल व अन्य अदायगी काफी लम्बे अरसे से लम्बित पङी हुई हैं। डिपो कमेटियों के बार-बार मांग करने के बावजूद भी महाप्रबंधक टाल-मटोल का रवैया अपनाते रहते हैं। परिवहन निदेशक द्वारा कर्मचारियों के लम्बित पङे कामों को तुरंत पुरा करके मुख्यालय को शपथ पत्र देने के आदेशों के बावजूद भी डिपुओं में लम्बित पङे कार्यों में कोई प्रगति नहीं है। कर्मचारियों के छोटे-बड़े काफी केस भी बगैर जांच-पड़ताल के लम्बित पङे हुए हैं। समय पर जांच-पड़ताल होकर केस फ़ाईल न होने के कारण भी कर्मचारियों की काफी अदायगी रुकी हुई है। इसलिए युनियन परिवहन के उच्च अधिकारियों से मांग करती है कि प्रदेश के सभी डिपुओं से लम्बित पङे केसों व कामों की सूची लेकर प्रगति रिपोर्ट मांगी जाएं तथा जिम्मेदार व दोषी कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले मुख्यालय द्वारा कार्य शाखा व कार्यालय में नाजर, भवन निर्माण लिपिक,पी.एम.ए शाखा तथा अन्य अहम पदों पर किसी भी कर्मचारी को 6 महीने से ज्यादा न रखने के आदेश जारी किये थे, इसके साथ-साथ यह भी आदेश जारी किये थे कि कार्य शाखा में किसी भी युनियन के पदाधिकारी को न लगाया जाये क्योंकि ऐसा करने से पक्षपात को बढ़ावा मिलता है तथा आमतौर पर शिकायत मिलती रहती है। लेकिन डिपो महाप्रबंधक अपनी मनमानी करते हुए मुख्यालय के सभी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिसके लिए मुख्यालय द्वारा दोबारा से सख्त आदेश करने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्यालय स्तर पर भी काफी समस्याएं लम्बित पङी हुई हैं। जिसके कारण कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसलिए युनियन परिवहन मन्त्री जी व परिवहन के उच्च अधिकारियों से अपील करती है कि तुरंत रोङवेज युनियनों की बैठक बुलाकर लम्बित पङे सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनको लागू करवाने का काम करें ताकि कर्मचारियों को रुके हुए सभी आर्थिक लाभ मिल सकें।

error: Content is protected !!