भिवानी/धामु  

जिला पार्टी कार्यालय दादरी में आज शनिवार को इनेलो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इनेलो संगठन के विस्तार संगठन को ग्राम स्तर तक पहुंचाने बारे कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में 27 जून को जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित होने वाले अभय चौटाला के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।

बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान विजय पंचगांव ने की। मुख्यतौर पर प्रभारी अजीत लितानी पहुंचे। प्रभारी अजीत लितानी एवं जिला अध्यक्ष विजय पंचगांव ने कहां कि 27 जून को जिला पार्टी कार्यालय में अभय चौटाला पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब संगठन की मजबूती की और कदम बढ़ाए तथा ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करें। इसके लिए कार्यकर्ता गांव गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क साधेंगे तथा भाजपा की पोल खोलेंगे। इनेलो की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज लोगों के रोजगार छीन रही है। भाजपा जजपा कार्यकाल में किसान, मजदूर वर्ग सडक़ों पर बैठकर अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा की पोल जनता के सामने खोलने का का काम करेंगे। इस मौके पर रामौतार सोनी को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव एवं लक्ष्मण स्वामी को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रणवीर मंदोला भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!