पंचकूला 12 जून: भाजपा पंचकूला ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओम् प्रकाश धनकड़ व ज़िला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा से विचार विमर्श कर उनके दिशानिर्देश अनुसार युवराज कौशिक को माता मनसा देवी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। युवराज कौशिक को जय कौशिक के स्थान पर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जय कौशिक ने नगर निगम चुनावों में सेक्टर-15 वार्ड नंबर-5 से चुनाव लड़ा था जिसमें वे विजई हुए और अब वह पार्षद हैं। जय कौशिक के अनुसार पार्षद बनने के पश्चात वह अपने वार्ड और नगर निगम में कार्यों की व्यस्तता के चलते संगठन के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे।जिसके चलते उन्होंने जिला अध्यक्ष अजय शर्मा  से निवेदन किया कि उनके स्थान पर किसी और को माता मनसा देवी मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाए।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक पूर्व में भी माता मनसा देवी मंडल के अध्यक्ष पद पर रह चुके है। युवराज कौशिक ने  सन 2014 से 2019 तक माता मनसा देवी  मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी।

error: Content is protected !!