पंचकूला 11 जून। भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ हरियाणा का संयोजक नियुक्त किया है। पंचकूला में हो रहे विकासात्मक कार्यों को देखते हुए पार्टी की ओर कुलभूषण गोयल को पूरे प्रदेश के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। आने वाले समय में हरियाणा में कई जगह नगर निगमों, परिषदों एवं नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं।

कुलभूषण गोयल ने अपनी नियुक्त पर राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया है और कहा कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जोरशोर से लोगों के बीच उठाया जाएगा।

सभी जिला में पार्टी का विस्तार किया जाएगा। बूथ स्तर तक निकाय प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों अच्छा प्रदर्शन करे। कुलभूषण गोयल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े हुये हैं। कुलभूषण गोयल की नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

error: Content is protected !!