पंचकूला 11 जून- हरियाणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने वरिष्ठ नेत्री रंजीता मेहता का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। 5 महीने पूर्व भाजपा में शामिल हुई रंजीता मेहता के कामों को देखते हुए पार्टी की ओर से उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

रंजीता मेहता भाजपा में शामिल होने के बाद से लगातार सक्रिय तौर पर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने में जुटी हुई थी और विपक्षियों के दुष्प्रचार के खिलाफ विभिन्न प्लेटफार्मों पर आवाज बुलंद कर रहीं थीं। प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद रंजीता मेहता ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में लगातार पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है और भविष्य में बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ेंगे।

रंजीता मेहता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया। रंजीता मेहता ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षा अनुसार संगठन का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगी। पार्टी संगठन ने मुझ पर भरोसा एवं विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी। पार्टी एवं सरकार के मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता के साथ ले जायेंगे। रंजीता मेहता महिलाओं के बीच जाना-माना चेहरा है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान लोगों को खाना बांटने, महिलाओं सेनिटरी पैड, मास्क, सेनिटाइजर बांटें। रंजीता मेहता के 5 माह पूर्व  भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई थी। रंजीता मेहता की नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उनके निवास पर कार्यकर्ता बधाई देने पहुंच गये। 

error: Content is protected !!