प्रथम आहूति डाल कर माई जी महाराज ने शुरू किया पांच दिवसीय महामारी निवारण यज्ञ

भिवानी/मुकेश वत्स

 विश्व भर में फैली कोरोना महामारी के निवारण के लिए भारत माता सेवा चेरिटीबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य माई जी महाराज द्वारा कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में आज शनिवार को पांच दिवसीय महामारी निवारण यज्ञ प्रारम्भ किया। यज्ञ शास्त्री हर्ष भट्ठ और मुक्तानंद जी महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रारम्भ किया। यज्ञ में प्रथम आहूति आचार्य माई जी महाराज ने डाली। आज पहले के दिन के यजमान अखंड भारत मंदिर निमार्ण समिति के संयोजक ईश्वर धामु, भिवानी हलचल के मालिक प्रदीप चौहान और जर्नलिस्ट मुकेश वत्स थे।

इस मौके पर आचार्य माई जी महाराज ने कहा कि महामारी के इस विकट समय में यज्ञ का अध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व है। हर हिन्दू धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि जब भी पृथ्वी पर कोई संकट आया है तो ऋषि-मुनियों ने यज्ञ करके देवाओं का आह्वान किया था। ऋषि-मुनियों के आह्वान पर देवता प्रकट हुए और संकट को दूर किया। दूसरी ओर यज्ञ से वातावरण में शुद्धता आती है और वायु में आक्सीजन का स्तर बढता है। आचार्यश्री ने कहा इस यज्ञ के माध्यम से वें भी परमपिता परमात्मा से विश्व के प्राणियों की रक्षा करने की प्रार्थना करेंगे। उन्होने विश्वास जताया कि निसंदेह यज्ञ के बाद महामारी के रूप में प्रकृति के कोप में शांति आयेगी। उन्होने आह्वान किया कि इस कोरोना के विकट काल में हर व्यक्ति को अपने-अपने घरों में हवन करना चाहिए, ताकि पूरे वातावरण में शुद्धता आए। उन्होने बताया कि अब तो महामारी केे बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के संत-महात्मा भी प्रकृति को प्रशन्न करने को आगे आने लगे हैं। उन्होने विश्व शांति का अशीर्वाद दिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!