पंचकुला – युवा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग की अध्यक्षता में सैक्टर 20 व्यापर मंडल के कार्यालय में हुई। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने विभिन्न ट्रेड के व्यापारियों से वर्चुअल तौर पर मीटिंग की और हरियाणा सरकार द्वारा शाम 6 बजे से लॉकडाउन करने के बारे में जाना सभी व्यापारियों ने राहुल गर्ग को बताया कि आज व्यापार बड़ी बुरी स्थिति से गुजर रहा है ऊपर से शाम 6 बजे से लॉकडाउन लगने से व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि आम जन के हित में यह लॉकडाउन शाम 6 बजे की जगह 8 बजे से लगाया जाए।

प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग से विचार विमर्श करके हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज मांग पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि वह लॉकडाउन शाम 6 बजे की जगह शाम 8 बजे करने की मांग की है। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि आज व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकारी कर्मचारी, अधिकारी व आम जनता दिनचर्या का सामान लेने के लिए शाम को ही खरीदारी करते है। क्योंकि दिन में तो हर व्यक्ति व कर्मचारी व्यावसाय व ऑफिस में काम में लगा रहता है। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि व्यापार पर भी बुरा असर ना पड़े व जनता की समस्या को समझते हुए हरियाणा सरकार को लॉकडाउन का समय शाम 6 बजे से बदल कर शाम 8 बजे से किया जाना चाहिए।

इस वर्चुअल मीटिंग में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, आशु सिंगला, विजय बंसल, सुबोध अटल, विकं्रात गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, रविन्द्र दुआ, नितेष हाण्डा, सुभाष गेरा, रोहित शर्मा, लक्की कुमार, अनिल गोयल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

error: Content is protected !!