हरियाणा में बीजेपी को आज लगे दो झटके

फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया कांग्रेस में शामिल

फतेहाबाद – फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया कांग्रेस में हुए शामिल,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा और प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में गुरुग्राम में कांग्रेस में शामिल हुए बलवान सिंह

हरियाणा में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक बदलान सिंह दौलतपुरिया ने भी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है। आज गुरूग्राम में बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विवेक बांसल की मौजूदगी में शामिल हुए।

किसान आंदोलन के चलते फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा का दामन छोड़ दिया था। इसके बाद उनके घर वापसी यानि इनेलो और कांग्रेस में जाने के अलग अलग क्यास लगाए जा रहे थे।

आपको बता दें कि बलवान सिंह दौलतपुरिया इनेलो की टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2014 के चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

बलवान सिंह दौलतपुरिया को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उनको भाजपा का टिकट नहीं मिला। भाजपा ने दूड़ाराम को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था और दूडाराम की जीत हुई थी

You May Have Missed

error: Content is protected !!