एक महीने के अंदर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओ को जोड़ना होगा: भाग सिंह दमदमा

पंचकूला। जजपा की कार्यकारिणी की बैठक जजपा जिलाप्रधान शहरी ओपी सिहाग व ग्रामीण जिलाप्रधान भाग सिंह दमदमा की अध्यक्षता में भवन लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पंचकूला में हुई। जजपा शहरी जिलाप्रधान ओपी सिहाग व ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने जिला पंचकूला में जजपा को मजबूत करने बारे सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे तथा पार्टी हाई कमान द्वारा कालका हल्का के तीन जोन प्रधान व पंचकूला हल्का के ग्रामीण व शहरी प्रधान मनोनीत किए जाने पर पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री हरियाणा व जजपा के वरिष्ठ उपप्रधान दुष्यन्त चौटाला, पार्टी राज्य प्रधान सरदार निशान सिंह व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। सिहाग व दमदमा ने नवनियुक्त हल्का व जोन प्रधानो को बधाई दी व बैठक में उन सभी का पार्टी की तरफ से माला पहनाकर अभिनंदन किया।

ओपी सिहाग ने उम्मीद जताई कि सभी मनोनीत पदाधिकारी पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे तथा संघठन को मजबूत करने की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे। भाग सिंह दमदमा ने नए हल्का व जोन प्रधानो से अपील की वो एक महीने के अंदर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर नए लोगो को पार्टी में जोड़े। सभी नवनियुक्त प्रधानो संदीप राणा, अजय गौतम, बलदेव राणा, कपिल अग्रवाल व निर्मल चौधरी ने भी बैठक में अपने विचार रखे। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी भारद्वाज, श्यामलाल अग्रवाल, पवन कुमार, बिशम्बर पाठक, बिटू बागवाली, दीपक मोंगिनन्द, गुरदेव राणा चरनिया, महेंद्र शर्मा, कर्मबीर बेदी, गुरबचन पुंज, पंकज, जितेंद्र, विकास मालिक आदि सहित काफी वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!