निगम के मेयर करेगें अपने सरकारी मानदेय से कर्मचारियों को सम्मानित
डा. बीआर अंबेडकर जयंती पर 38 कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

दीपक गोयत

पंचकूला। हर कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों की अलग ही पहचान होती है। जिसका उन्हे कई बार सम्मान नही मिलता है। मगर पहली बार नगर निगम पंचकूला ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर उन्हे सम्मानित करने जा रही है। नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल ने निगम के सरकारी पैसें से नही बल्कि अपने ही मानदेय से ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर सम्मानित करने का फैसला लिया है। नगर निगम के लगभग 38 कर्मचारियों को चयन किया गया है, जोकि बेहतरीन काम कर रहे हैं। सभी को 2100 रुपये नगद पुरस्कार के तौर पर वितरित किये जायेंगे। कुलभूषण गोयल हरियाणा में पहले नगर निगम के मेयर होंगे, जोकि अपना मानदेय कर्मचारियों को वितरित कर सम्मानित करेगें।

 पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि सरकार की ओर से उनको मिलने वाले मानदेय से नगर निगम के बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। उहोने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद अब तक जितना भी मानदेय सरकार की ओर से उन्हें मिला है, वह 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. बीआर अंबेडकर जयंती पर नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों को वितरित कर देंगे। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि मैं केवल समाजसेवा और शहर के विकास के लिये मेयर बना हूं और मैंने किसी भी तरह का आर्थिक लाभ नगर निगम से ना लेने का फैसला किया है। हर महीने जो मानदेय सरकार की ओर से मेरे खाते में आयेगा, उसे दो या तीन महीने बाद कर्मचारियों को ही वितरित किया जाएगा, ताकि दूसरे कर्मचारियों में भी अच्छा काम करने का जज्बा पैदा हो।

नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि शहर का साफ सुंदर, हरा भरा रखने में सफाई कर्मचारियों का सबसे अहम योगदान है। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान कोरोना संक्रमितों के घरों से कूड़ा उठाने वालों ने सराहनीय काम किया है। ऐसे कर्मचारियों का सम्मान जरूरी है। नगर निगम के दूसरे विभागों के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इससे दूसरे कर्मचारियों में भी काम के प्रति उत्साह बढेगा।

error: Content is protected !!