स्वतंत्रता सेनानी सुपुत्र को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

महेंद्रगढ़ – मानवता की सेवा,शांति, सुरक्षा ,शिक्षा आदि क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए उन्हाणी निवासी समाजसेवी शिक्षक ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुपुत्र राजेश कुमार को चौधरी आर्ट ट्रष्ट के अध्यक्ष डॉ जोधा सिंह चौधरी व चांसलर प्रोफेसर जनरल डॉ अंब. एंबोरिया यूसीहोलो(नाईजीरिया) ने सयुंक्त रुप से ऑनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि आनलाइन प्रदान की।

राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए चौधरी आर्ट ट्रष्ट के अध्यक्ष डॉ जोधा सिहं ने उनको दूरभाष बताया कि आपकी मानव हितार्थ व उनकी सामाजिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानक प्रदर्शित करने पर चयन समिति ने आपको डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अंलकृत करने का फैसला लिया हैं और कोविड 19के चलते आपको उपाधि आनलाइन प्रदान की जाती है।राजेश कुमार ने आगे बताया कि उनकी पृष्टभूमि स्वतंत्रता सेनानी परिवार से है मेरे पिताजी के देश की आजादी के लिए किए संघर्ष से प्रेरित होकर ही मै मन वचन,कर्म से समाज व देश सेवा मे लीन रहता हूँ।

आपको बताते चले कि इससे पहले राजेश कुमार विभिन्न राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अनेकों बार सम्मानित हो चुके है।राजेश कुमार ने इस सम्मान के लिए ट्रष्ट के अध्यक्ष डॉ जोधा सिंह व चयन समिति का आभार प्रकट किया है।

राजेश कुमार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर शिक्षा जगत से राजकीय प्राथमिक संघ अटेली प्रधान सत्यवीर खन्ना, खंड कनीना के प्रधान महेंद्र यादव ,मुख्य शिक्षक चंदन सिंह, राजेंद्र सावरिया, हर्ष शर्मा, शिक्षक करतार सिंह, संजय लांबा, राजेंद्र सिंह, कृष्ण नारनौल, शुभराम, रामसिंह, वेदप्रकाश आदि ने खुशी प्रकट की है।

वही दूसरी तरफ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से संतोष गुप्ता, कंवल साहब करीरा ,बलवान चेलावास, मुखतार मरहमपुर, राजेश भांडवा, दर्शन बेरला, रवि कादयान रोहतक , रामनिवास मोहनपुर आदि ने हर्ष प्रकट किया किया है वही ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों मे खुशी की लहर है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!