जब भाजपा नेता किसानों व किसान आंदोलन के संदर्भ में अभद्र भाषा बोलेंंगे, किसान मौत का मजाक उड़ाएंगे तो रोष में किसान भाजपा नेताओं की पंजाब विधायक के साथ की गई अभद्रता जैसी घटनाएं करेंगे या संघीयों की आरती उतारेंगे?

रेवाड़ी,1 अप्रैल 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश ने पंजाब के भाजपा विधायक के संदर्भ में मलोट में हुई अभ्रदता के संदर्भ में हरियाणा मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार के मंत्रीयों, सांसदो, विधायकों व भाजपा संगठन द्वारा मचाई जा रही हायतौबा व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के फूंके जा रहे पुतलों पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा भाजपा नेता पहले अपना आत्मविश्लेषण करे कि किसान व किसान आंदोलन के संदर्भ में उनके द्वारा बोली जा रही अभद्र भाषा कैसे उचित है?

विद्रोही ने सवाल किया कि जब भाजपा नेता किसानों व किसान आंदोलन के संदर्भ में अभद्र भाषा बोलेंंगे, किसान मौत का मजाक उड़ाएंगे तो रोष में किसान भाजपा नेताओं की पंजाब विधायक के साथ की गई अभद्रता जैसी घटनाएं करेंगे या संघीयों की आरती उतारेंगे? पंजाब में भाजपा विधायक के साथ की गई अभद्र घटना किसी भी तरह उचित नही है। जिन लोगों ने ऐसी अभद्रता की है, उनके खिलाफ पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह इस संदर्भ में साफ कर चुके है कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्ते नही की जायेगी। विद्रोही ने कहा कि वैसे भी लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है, पर उन कारणों का जानना भी जरूरी है जिसके कारण पंजाब में भाजपा विधायक के साथ ऐसी अभद्रता हुई।

हरियाणा में भाजपा नेता, सांसद, विधायक किसानों के प्रति कितनी घृणित सोच रखते है, उनके किसान संदर्भ में दिये जा रहे अभद्र बयानों से साफ दिखता है। क्या भाजपा नेतृत्व ने किसानों के प्रति अभद्र बोल बोलने वाले किसी भी मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक की आज तक भत्र्सना की है? क्या मोदीजी ने किसान आंदोलन में अब तक जान गवां चुके 340 से ज्यादा किसान मौतों पर सहानुभूति के दो शब्द भी बोले है? किसान मौतों पर जब प्रधानमंत्री उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाएंगे तो उनकी पार्टी के नेता तो किसानों के प्रति जहर ही उगलेगे। 

विद्रोही ने कहा कि भाजपाई-संघीयों के किसानों प्रति किये जाने वाले अपमानजनक व्यवहार का ही यह साईड इफेक्टस है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक अहीरवाल क्षेत्र को छोडकर कहीं भी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नही कर पा रहे है और न ही कहीं जा पा रहे है। प्रदेश में भाजपा नेताओं के प्रति किसानों व ग्रामीणों में भारी रोष है तथा इस रोष स्वरूप ही पंजाब में भाजपा विधायक के साथ अभद्र घटना हुई है। यदि हरियाणा में भी किसी भाजपा सासंद, विधायक व नेता के साथ ऐसी अभद्र घटना हो जाये तो कोई आश्चर्य नही होगा।

विद्रोही ने कहा कि पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह की खिलाफत करके राजनीति की रोटियां सेंकने की बजाय भाजपा नेताओं को अपने स्वयं का आचरण सुधारना चाहिए व किसानों के खिलाफ अभद्र बोल बोलने से बाज आना चाहिए। वहीं लोकतंत्र व चुने हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान के नाम पर मगरमच्छी आंसू बहाने वाले भाजपा नेताओं से विद्रोही ने पूछा कि बिहार विधानसभा सदन के अंदर व बाहर जिस तरह बिहार की जदयू-भाजपा सरकार ने पुलिस सेे कांग्रेस-राजद-लेफ्ट विधायकों को बुरी तरह से पीटवाकर सभी लोकतांत्रिक परम्पराओं की धज्जियां उड़ाई है, क्या किसी भी भाजपा नेता ने उसकी भत्र्सना तक की है?

error: Content is protected !!