हम दो हमारे दो द्वारा संचालित मीडिया को छोड़कर सभी की समझ में आ चुका है कि कृषि कानूनों के माध्यम से मोदी सरकार किसानों को लूटकर हम दो हमारे दो की तिजौरियां भरने का षडयंत्र रच रही है।

रेवाड़ी – 27 मार्च 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश ने दावा किया कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आयोलित शुक्रवार का भारत बंद हरियाणा में अत्यंत सफल रहा। विद्रोही ने किसानों के भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी स्टेक होल्डरस का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसानों का साथ देकर प्रदेश के 80-85 प्रतिशत नागरिकों ने अन्नदाता के अन्न का कर्ज चुकाया है। सरकार भक्ति के लिए विख्यात दक्षिणी हरियाणा के शहरी बाजारों में बेशक भारत बंद का असर नही दिखा हो, लेकिन इस क्षेत्र के रेल व सड़क हाईवे जाम रहने के कारण यातायात पूर्णतया प्रभावित रहा जिसे भारत बंद की सफलता कहा जायेगा। पूरे हरियाणा में रेल व सडक यातायात का ठप रहना बताता है कि चाहे केन्द्र की मोदी सरकार हो या हरियाणा की भाजपा खट्टर सरकार, आमजनों में इन सरकारों की जनविरोधी नीतियों के प्रति भारी विरोध है। हम दो हमारे दो द्वारा संचालित मीडिया को छोड़कर सभी की समझ में आ चुका है कि कृषि कानूनों के माध्यम से मोदी सरकार किसानों को लूटकर हम दो हमारे दो की तिजौरियां भरने का षडयंत्र रच रही है।

  विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में भारत बंद को सफल बनाकर प्रदेश के लोगों ने मोदी-खट्टर के हम दो हमारे दो की लूट के खिलाफ अपना स्पष्ट संदेश दिया है। हरियाणा में बंद की सफलता बताती है कि सरकार भक्त क्षेत्रों को छोडकर पूरा हरियाणा सत्ता में बदलाव चाहता है जो मोदी-भाजपा-जजपा-खट्टर के लिए खतरे की घंटी है। जो लोग निजी कारणों से सरकार भक्ति दिखाने भारत बंद में शामिल नही हुए, वे भी दिल से किसानों के पक्ष में है व संघी सरकार के विरोध में है। हरियाणा में मुठ्ठीभर संघीयों, सरकार भक्तों व सत्ता के दलालों को छोडकर हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा के खिलाफ है जो कांग्रेस के लिए भी शुभ संकेत है।

विद्रोही ने मोदी के गृहराज्य गुजरात में भाजपा सरकार द्वारा प्रैसवार्ता करते किसान नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी को अघोषित आपातकाल का प्रमाण बताते हुए इस कुकृत्य की घोर आलोचना की। खुद प्रैसवार्ता करने से डरने वाले मोदीजी ने अब प्रैसवार्ता करने को भी लोकशाही में अपराध बना दिया है। किसानों के विरोध से मोदीजी अंदर तक इस कदर तक हिल गए है कि अब वे किसानों की प्रैसवार्ता से भी डरने लगे है। विद्रोही ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए हरियाणावासियों का आभार प्रकट किया और उनसे आग्रह किया कि संघी सरकार की फासिस्ट, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वेे डटे रहे और किसानों का हर हालत में साथ देते रहे ताकि मजबूर होकर हम दो हमारे दो की सरकार को घुटने टेककर तीन काले कृषि कानूनों को हर हाल में रद्र करना पड़े। 

error: Content is protected !!