संगठन के अभाव में कांग्रेस काफी राजनीतिक नुकसान झेल चुकी है : विद्रोही

रेवाड़ी,20 मार्च 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश ने हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए सभी जिलों के लिए जिला पर्यवेक्षक व सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत करते हुए कांग्रेस हाईकमान से आग्रह किया कि इस प्रक्रिया को हर हालत में 30 अप्रैल तक पूरा करके मई माह में सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा करे। विद्रोही ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियां कांग्रेस के अनुकूल है। आम आदमी भाजपा-जजपा खट्टर सरकार की जनविरोधी नीति व सत्ता अहंकापर से आजीज आ चुका है। हरियाणा में भाजपा का एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। प्रदेश में आमजन के सामने इतनी समस्याएं है कि कांग्रेस को भाजपा-जजपा खट्टर सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर एक लम्बा आंदोलन चलाने की जरूरत है। संगठन के अभाव में कांग्रेस उस तत्परता व आक्रमकता से भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर नही उतर पाती है जो एक प्रमुख विपक्षी दल के लिए जरूरी है। 

विद्रोही ने कहा कि लम्बे समय से प्रदेश में संगठन के अभाव में कांग्रेस काफी राजनीतिक नुकसान झेल चुकी है। यदि 2019 अक्टूबर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कारगर संगठन जमीन पर होता तो आज हरियाणा में भाजपा की बजाय कांग्रेस की सरकार होती। कांग्रेस का आम कार्यकर्ता लम्बे समय से जिला व ब्लॉक संगठन के गठन के इंतजार में है। अब इस कार्य में और देरी नही होगी, ऐसी आशा जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद पैदा हुई है। कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिला पर्यवेक्षकों के सामने पार्टी हित में सकारात्मक तथा तथ्यात्मक राय साफ रूप से रखनी चाहिए ताकि जिला व ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत हो सके। विद्रोही ने कहा कि भाजपा-जजपा खट्टर सरकार से निराश प्रदेश का आमजन भी कांग्रेस की ओर आशा की नजरों से देख रहा है ताकि उसे जनविरोधी, फासिस्ट संघी शासन से मुक्ति मिल सके। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!