दक्षिणी हरियाणा के साथ विकास कार्यो में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वर्षो पुराने सभी प्रोजेक्ट धन के अभाव में अटके पड़े है।

रेवाड़ी, 15 मार्च 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश ने दक्षिणी हरियाणा के आमजनों से आग्रह किया कि वे गंभीरता से विचारे कि तीन काले कृषि कानूनों व किसान हितों पर लम्बी-चौड़ी डींगे मारने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री, भाजपा विधायक, सांसद दक्षिणी हरियाणा के सिवाय प्रदेश के किसी भी अन्य क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम करने की हिम्मत क्यों नही करते है? विद्रोही ने पूछा कि किसान कानून इतने ही किसान हित में है तो भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, संतरी, सांसद, विधायक दक्षिणी हरियाणा में आकर ही कृषि कानूनों पर उपदेश क्यों झाड़ते है? ऐसे उपदेश वे प्रदेश अन्य भागों में क्यों नही झाड़ते?

जिस सरकार के नेता दक्षिणी हरियाणा को छोड़कर प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी पुलिस बंदोबस्त के बाद भी शादी-ब्याह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नही जा पा रहे है, लोग उन्हे गांवों में घुसने नही दे रहे है, कहीं भी सरकारी कार्यक्रम नही करने दे रहे है तो इसका साफ अर्थ है कि प्रदेश के लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार व हरियाणा की खट्टर सरकार की किसी भी बात पर पैसेभर का भी भरोसा नही है। विद्रोही ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री-संतरी दक्षिणी हरियाणा के किसान, आमजनों को कमजोर व सरकार भक्त समझकर मनमानी हवाई बाते, दावे फेंकनेे के लिए आ आते है और जुमलेबाजी करके चलते बनते है। दक्षिणी हरियाणा के साथ विकास कार्यो में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वर्षो पुराने सभी प्रोजेक्ट धन के अभाव में अटके पड़े है। मनेठी एम्स जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान के नाम पर पूरे क्षेत्र के साथ क्रूर मजाक तो किया जा रहा है। विगत साढ़े पांच सालों से मनेठी एम्स बनाने का लॉलीपोप तो दिया जा रहा है, पर उसके निर्माण के प्रति ईमानदारी व गंभीरता दूर-दूर तक नही है। 

विद्रोही ने दक्षिणी हरियाणा के लोगों से पूछा कि आखिर सरकार भक्ति से उन्हे मिला क्या है? जिस भावना से उन्होंने भाजपा को एकतरफा जनसमर्थन देकर हरियाणा में दोबारा से भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उसका प्रतिफल के रूप में उसके साथ विकास कार्यो में धोखाधड़ी व सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? विद्रोही कहा कि पूरे दक्षिणी हरियाणा में आज जो भाजपा का प्रभाव है व जड़े जमी है, वह राव इन्द्रजीत सिंह की बदौलत जमी है।

पर क्या राव इन्द्रजीत सिंहे को उनके जनाधार व भाजपा को दिये सहयोग के अनुरूप मान-सम्मान मिल रहा है? पांच बार का लोकसभा सांसद राव इन्द्रजीत सिंह तो महत्वहीन विभाग के राज्यमंत्री है जबकि अन्य छुटभैये भाजपाई केन्द्रीय केबिनेट मंत्री ही नही अपितु महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री भी है। ऐसी स्थिति में दक्षिणी हरियाणा के लोग गंभीरता से विचारे कि कहीं वे सरकार भक्त बनकर दक्षिणी हरियाणा के विकास को अवरूद्ध करके इस क्षेत्र के मान-सम्मान व स्वाभिमान को तो ठेस नही पहुंचा रहे है?

error: Content is protected !!