भाजपा कार्यकत्र्ता वैकिसन के प्रति चलाएंगे जनजागरण अभियान: शंकर धूपड़

भिवानी/मुकेश वत्स

प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ता कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 15 मार्च से जनजागरण अभियान चलाएंगे। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने अपने कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को  संबोधित करते हुए कही। बैठक में सभी मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्रियों ने भाग लिया।

शंकर धूपड़ ने  कहा कि हमें सभी स्थानों पर संगठन के हेल्प डेस्क लगाने हैं जहाँ पर  सरकारी तौर पर वैक्सीनेशन लगाई जा रही है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को सोमवार को 10 हजार लोगों को ये वैक्सीनेशन लगवाने का टारगेट भी  दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी न किसी बीमारी से पीडि़त हैं और उनकी आयु 45 वर्ष या इससे ऊपर हो चुकी है व 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को यह वैक्सीनेशन हमें लगवानी हैं, जिसके लिए हमें घर घर जाकर के लोगो को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हेल्पडेस्क पर हमारे कार्यकर्ता रजिस्टर,लैपटॉप रखकर वैक्सीनशन लगवाने वाले व्यक्तियों के नाम,फ़ोन नंबर व पता आदि नोट करें।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व भाजपा चिकित्सा  प्रकोष्ठ के  जिला  संयोजक डाक्टर राजेश गौरा ने मंडल स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति भी की।

कृष्ण नंबरदार को भिवानी नगर, हेमंत सचदेवा को विवेकानंद मंडल, विरेन्द्र हालुवास को जोनपाल मंडल, सुनील को ग्रामीण मंडल, शिशराम  शर्मा को  ईशरवाल मंडल, सतबीर जांगड़ा को तोशाम मंडल, भरत सिंह को कैरू मंडल, सुरजभान को बापोड़ा मंडल, महेश गांधी को लोहारू मंडल, सुनील थेपड़ को सिवानी मंडल, मुकेश दुल्हेड़ी को बहल मंडल, अशोक सरदाना को बवानीखेड़ा मंडल, जोगेन्द्र को खरक मंडल, नरेश अत्री को तिगड़ाना मंडल, रोशन सिवाड़ा को बड़सी मंडल का संयोजक बनाया गया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!